Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर गो सेवकों ने

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

: नशा की हालत में लापरवाही पूर्वक किया डॉक्टर ने इलाज, हुई युवक की मौत,परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर आरोप, उचित जांच के लिए दिया आवेदन

Aditi News Team

Sun, Oct 6, 2024
संदीप राजपूत, नरसिंहपुर नशा की हालत में लापरवाही पूर्वक किया डॉक्टर ने इलाज, हुई युवक की मौत,परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर आरोप, उचित जांच के लिए दिया आवेदन नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले में इस समय स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी के चलते झोला छाप डॉक्टरों का व्यवसाय खूब फल फूल रहा है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में देखने को मिला जब परिजन एस पी कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय, सी एम एच ओ कार्यालय आवेदन लेकर पहुंचे। आवेदन के साथ परिजनों ने बताया कि ग्राम उमरिया चिनकी में मेरे पुत्र सुनील कुमार चौधरी की अचानक तबियत खराब हो गई थी, तबियत खराब होने की स्थिती में हम लोगो ने डा . रंजन विश्वास बंगाली डॉक्टर को दिखाया जिस पर डॉक्टर बोला कि इसको बुखार है में इंजेक्शन लगा देता हु और कुछ दवाइयां दे देता हू इससे ये जल्दी ठीक हो जायेगा। डॉक्टर द्वारा मेरे पुत्र को इंजेक्शन लगाया गया.. दवाई करवाने के बाद जब हम घर पहुंचे तो देखा कुछ समय बाद मेरे पुत्र सुनील के शरीर से अचानक पसीना निकलने लगा,मेरे पुत्र का शरीर ठंडा पड़ने लगा, मेरे पुत्र की ज्यादा तबियत खराब होने लगी जिस पर में अपने पुत्र को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय लाया जहां पर सरकारी डॉक्टर ने मेरे पुत्र का हाथ चेक करते हुए उसे मृत घोषित बता दिया। एसपी को दिए आवेदन में मृतक के पिता ने बताया कि उक्त बंगाली डॉक्टर नशा करने का आदि है डॉक्टर गांजा एवम शराब का नशा करता है ओर उसी दौरान बीमार व्यक्तियों का इलाज करता है।। एस पी साहब को दिए गए आवेदन में मृतक के पिता ने न्याय की गुहार लगाई है,मेरे मृतक पुत्र को न्याय मिलना चाहिए, दोषी डॉक्टर को सजा मिलना चाहिए,, न्यायिक जांच हो।

Tags :

जरूरी खबरें