Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: नरसिंहपुर,थाना ठेमी अंतर्गत ग्राम समनापुर में जमीन विवाद के चलते की गयी हत्या का खुलाशा, मामले में अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर 12 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार

Aditi News Team

Wed, Apr 2, 2025
नरसिंहपुर,थाना ठेमी अंतर्गत ग्राम समनापुर में जमीन विवाद के चलते की गयी हत्या का खुलाशा, मामले में अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर 12 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार दिनांक 01.04.2025 की शाम 06ः30 बजे थाना ठेमी पर ग्राम कोटवार समनापुर ने सूचना दी थी कि गांव के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुयी है संभवतः किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या की गयी है। सूचना तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुँचकर पतारासी की जिस पर ज्ञात हुआ कि उक्त लाश बाबूलाल चड़ार निवासी समनापुर की है। प्रकरण हत्या का होने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 103 (1), 296 बीएनएस का मामला दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया। *हत्या के प्रकरण में 12 घंटे के अंदर आरोपी को ज्ञात कर की गयी गिरफ्तारी -* मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकी एवं मुखबिर के माध्यम से जानकारियों को एकत्रित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप ज्ञात हुआ कि उक्त हत्या आरोपी वीरन उर्फ वीरेन्द्र पिता हाकम सिंह पटैल, उम्र 45 वर्ष, निवासी समनापुर, थाना ठेमी द्वारा की गयी है। जानकारी प्राप्त होते ही आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सूचनाएं एकत्रित की जाकर हिकमत अमली के साथ आरोपी को जो कि भागने की फिराक में था उसे सुबह 4 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुयी। *जमीनी विवाद के चलते की गयी थी हत्या -* प्रकरण में जानकारी प्राप्त हुयी कि मृतक एवं आरोपी के बीच पुरना जमीनी विवाद था जिसके चलते आरोपी द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के उपरान्त उसके द्वारा घटना में प्रयुक्त कुदाल भी जप्त किया गया है एवं आरोपी को माननीय न्यायालय गोटेगांव के समक्ष पेश किया गया है। *आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका -* हत्या के अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी ठेमी निरीक्षक बलवीर सिहं चौधरी, उनि सियाराम सिंह परिहार, सउनि देवसिहं पाल, सउनि राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक अवधेश पटैल, आरक्षक चन्द्रप्रताप पटैल, प्रधान आरक्षक देवदत्त दुबे, आरक्षक शिवदीप बघेल, आरक्षक सत्यम दुबे, आरक्षक अजय उईके, म.आरक्षक रंजीता राजपूत की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें