Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

: कन्याशाला सालीचौका में प्रारंभ हुआ समर कैम्प

Aditi News Team

Mon, May 5, 2025
कन्याशाला सालीचौका में प्रारंभ हुआ समर कैम्प शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालीचौका में समर कैंप का शुभारंभ किया गया।इस कैंप में शाला की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्राओं के साथ अभिभावकों ने भी काफ़ी उत्साह दिखाया|विदित रहे कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के चिंतन कौशल आदि वृत्तियों का विकास होता है।समर कैम्प के दौरान प्रतिभागी छात्राओं को इण्डोर खेल के साथ कविता,कहानी,संभाषण आदि गतिविधियाँ सीखने मिलती हैं जिससे उनकी सृजनात्मक शक्ति का विकास होता है।बच्चों को इसके लिए लगातार प्रेरित किया जाता है।समर कैम्प के शुरुआती दिन प्रतिभागी छात्राओं ने जहाँ कैरम आदि खेल में रुचि दिखायी वहीं कविता,कहानी,निबंध आदि लेखन की बारीकियाँ भी समझीं।कैम्प में शिक्षिका उषा श्रीवास्तव,अर्चना गुप्ता,अनीता दीक्षित एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Tags :

जरूरी खबरें