Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: सिहोरा मेरी जन्मभूमि है,जिला बनना चाहिए -प्रणय पांडे,बहोरीबंद विधायक के घर के बाहर बजे शंख- घंटा

Aditi News Team

Wed, Jun 4, 2025
सिहोरा मेरी जन्मभूमि है,जिला बनना चाहिए -प्रणय पांडे,बहोरीबंद विधायक के घर के बाहर बजे शंख- घंटा सिहोरा - "जन्मभूमि कर रही पुकार,अब तो आगे आओ यार"जैसे अनेक नारे और हाथों में शंख,घंटा और थाली बजाते हुए लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे के घर के बाहर एक घंटे तक जबरजस्त प्रदर्शन किया।विधायक पांडे ने प्रदर्शन कारियों से कहा कि उनकी जन्मभूमि भी सिहोरा है और वे भी चाहते है कि सिहोरा जिला बने। साथ बैठाया,चर्चा की - प्रदर्शन कर रहे समिति के दर्जनों सदस्यों से विधायक ने महत्वपूर्ण चर्चा की।बहोरीबंद के विधायक ने कहा कि वे स्वयं चाहते है कि सिहोरा जिला बने और इस हेतु सिहोरा विधायक और सिहोरा के नागरिक के साथ हर प्रकार के सहयोग को तैयार है। मंजिल पकड़ से दूर - समिति के सदस्यों विकास दुबे,नवीन शुक्ला,अनिल जैन ने कहा कि बहोरीबंद विधायक पांडे के घर के प्रदर्शन के साथ ही हमारा राजनेताओं के घर के बाहर प्रदर्शन का प्रथम चरण पूर्ण हो गया है।जिस प्रकार के सहयोग की अपेक्षा से 20 मार्च सेभाजपा नेताओं के घर प्रदर्शन किए गए उस कसौटी पर कोई भी नेता खरे नहीं उतरे।अब आगामी 6 जून को सिहोरा बस स्टेंड में विशाल धरना एवं आमसभा का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को हुए प्रदर्शन में समिति के रामजी शुक्ला,सुशील जैन,नंदू परौहा,संतोष पांडे,कृष्ण कुमार कुररिया,राजेंद्र गर्ग,अनिल कुररिया,गौरी हर राजे,नीतेश खरया,संतोष वर्मा,संजय पाठक, प्रदीप दुबे,जितेंद्र श्रीवास,नवनीत शुक्ला,राजेंद्र गर्ग,मोहन सोंधिया,कंचन सेठ,अनिल खंपरिया सहित अनेक सिहोरा वासी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें