Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: करेली बस्ती की सकल समाज ने अवैध गतिविधियों रोकने हेतु जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन

Aditi News Team

Thu, Nov 28, 2024
रिपोर्टर संदीप राजपूत करेली बस्ती की सकल समाज ने अवैध गतिविधियों रोकने हेतु जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन नगरपालिका करेली के बस्ती क्षेत्र में बढ़ते अपराध को रोकने हेतु सकल समाज के लोग एकत्रित हुए,कारण था कि हाल ही में बस्ती में एक नव युवक की हत्या होने से करेली बस्ती के लोगो मे आक्रोश बना हुआ है।यहाँ के आमजन चिंचित है कि आखिर ऐसी घटनाएं क्षेत्र में क्यो हो रही हैँ।बस्ती क्षेत्र के निवासियों का मानना है कि ऐसे खतरनाक कृत्यों के पीछे कहीं न कहीं अवैध शराब बिक्री,जुआ,सट्टा,अवैध गांजा बिक्री,खुले में मांस बिक्री जिनका संचालन जो खुले तौर पर हो रहा है,जिससे बस्ती क्षेत्र के युवा नशे की चपेट में आ रहे है और इसके कारण हत्या जैसे गंभीर अपराध उत्पन्न हो रहे हैँ।बस्ती क्षेत्र में हो रहे इन सभी अवैध कार्यो पर शासन प्रशासन द्वारा तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए ऐसी मांगों को लेकर करेली बस्ती के रहवासियों ने जिला कलेक्टर, जिला पुलिसअधीक्षक, तहसीलदार करेली,थाना करेली,नगरपालिका करेली के नाम ज्ञापन सौपा।इसके साथ ही करेली बस्ती क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द कार्यवाही नही की जाती तो वह सभी लामबंद होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे और जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Tags :

जरूरी खबरें