Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: नरसिंहपुर,कलेक्टर जिले के जैविक कृषकों के खेतों में पहुँचकर प्राकृतिक पद्धति से खेती, समन्वित खेती व अन्य फसलों का अवलोकन किया

Aditi News Team

Wed, Feb 19, 2025
कलेक्टर जिले के जैविक कृषकों के खेतों में पहुँचकर प्राकृतिक पद्धति से खेती, समन्वित खेती व अन्य फसलों का अवलोकन किया किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के द्वारा लगातार खेती में नवाचार करते हुए विकासखंड गोटेगाँव में एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने सर्वप्रथम ग्राम रीछा के किसान श्री लक्ष्मण पटेल के खेत पर जैविक खेती को जाकर देखा। किसान के द्वारा रासायनिक खाद तथा रासायनिक दवाई के बजाय जैविक कीटनाशक एवं जैविक खाद बनाने की विधि को किसान की जुबानी से पूरा जाना। रासायनिक खेती के दुष्परिणाम के चलते किसानों के द्वारा कृषि विभाग द्वारा बताई विधि के अनुसार जैविक कीटनाशक, जैविक खाद आदि के संबंध में चर्चा की। इसके पश्चात् कलेक्टर ने ग्राम भड़री किसान श्री गोविन्द सिंह पटेल के खेत में जाकर होलिस्टिक खेती ( समन्वित खेती आईएफएससी मॉडल) के बारे में चर्चा की।किसान के खेत में बने तालाब में मछली पालन का अवलोकन किया।इसके पश्चात विभिन्न प्रकार के उद्यानिकी फलदार पौधों का अवलोकन किया।किसान के द्वारा खेत में देशी नस्ल के सभी प्रकार आमों के साथ ऑस्ट्रेलिया से एवं जापान से मंगाए गये आमो की किस्मो को भी देखा। उनके द्वारा खेत में जो मेहनत कर समृद्धि हासिल की इसके लिए बधाई दी। इसके बाद ग्राम बगलई के किसान देवदत्त पचौरी के फार्म हॉउस पर नरवाई प्रवंधन के तहत चना प्रदर्शन को देखा।किसानों के द्वारा खेत में आग न लगाये सीधे सुपर सीडर से लगे चने के खेत को भी देखा। इस दौरान उप संचालक कृषि डॉ उमेश कटहेरे, डॉ. अभिषेक दुबे सहायक संचालक कृषि गन्ना, कृषि विस्तार अधिकारी एसके वासनिक, आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें