Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

बंदियों ने किया सामूहिक योग अभ्यास

पत्रकारों ने इसे जनहित की जीत बताया,पत्रकारों ने किया मंत्री जी का आभार व्यक्त "बड़े बे आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले

गाडरवारा पुलिस नही पकड़ पाई अभी तक चोरो को,अनाज चोर सक्रिय,जिम्मेदार पुलिस अधिकारी ध्यान दे

: सरस्वती पूजन के साथ श्री कामधेनु गुरुकुलम में प्रवेशोत्सव

Aditi News Team

Tue, Jul 1, 2025
सरस्वती पूजन के साथ श्री कामधेनु गुरुकुलम में प्रवेशोत्सव सुसनेर/01जुलाई, जनपद क्षेत्र में मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एवं श्री गोदाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित विश्व के प्रथम गो अभ्यारण्य में श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा लोक पुण्यार्थ न्यास द्वारा संचालित श्री कामधेनु गुरुकुलम का शुभारंभ भगवती करणी माता,कल्पगुरु भगवान दत्तात्रेय भगवान एवं गो रक्षक हनुमान जी महाराज की सन्निधि में धर्मरत्न पूज्य बृज बिहारी सरकार अनिकेत कृष्ण जी महाराज जबलपुर एवं श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के प्रबंध न्यासी एवं श्री कामधेनु गो अभयारण्य के निदेशक अम्बालाल सुथार द्वारा श्री कामधेनु गुरुकुल की प्रधानाचार्य श्रीमती मधुबाला शर्मा एवं आचार्य हीरालाल यदुवंशी , श्याम जोशी, गोविन्द सिंह चौहान, लखन सिंह व गुरुकुल के बालक बालिकाओं के साथ पंडित श्याम जोशी ने मंत्रोच्चार द्वारा विधि विधान से विद्या की देवी मां सरस्वती जी का पूजन कर गुरुकुल के प्रथम दिवस में बालकों का प्रवेशोत्सव मनाया। गौरतलब है कि विश्व के प्रथम गो अभयारण्य सालरिया में गो अभयारण्य में गोसेवा कर रहें ग्वालों के बालक बालिकाओं एवं अभ्यारण्य से जुड़े क्षेत्र के गरीब होनहार बालकों को निःशुल्क शिक्षा प्राप्त हो इसके लिए कक्षा एक से पांचवीं तक अनिवासीय एवं कक्षा छठवीं से आठवीं तक आवासीय बालकों के लिए श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा लोक पुण्यार्थ न्यास ने श्रीकामधेनु गुरुकुलम मध्यप्रदेश शासन से अनुमति लेकर प्रारंभ किया है जिसका शुभारंभ मध्यप्रदेश के गोसेवक मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन जी यादव ने अपने 61 वें जन्मदिवस 25 मार्च 2025 को मध्यप्रदेश शासन द्वारा मनाएं गए गोवंश रक्षा वर्ष के तहत गो अभयारण्य में चल रहें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव में किया था ।

Tags :

जरूरी खबरें