Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

: छिन्दवाड़ा,जिले भर में मनाया गया पोला पर्व, बैलों की हुई पूजा

Aditi News Team

Sun, Aug 24, 2025
छिन्दवाड़ा,जिले भर में मनाया गया पोला पर्व, बैलों की हुई पूजा रिपोर्टर शिवजी चोरिया छिन्दवाड़ा  जिले भर में शनिवार को पोला पर्व पूरे उत्साह से मनाया गया। हर गांव में भी परम्परा अनुसार पोले के अवसर पर बैलों को नहला कर विभिन्न रंगरोगन कर वेशभूषा पहना कर तैयार किया गया। ग्रामों में सभी किसान अपनी-अपनी बैल जोडी की लेकर एक नियत स्थान पर इका हुए और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिला मुख्यालय के अन्तर्गत पर मुख्य आयोजन विभिन्न पंचायत के ग्राम में हुआ, यहां लगे मेले का सभी ने आनंद लिया। लगाये जाते है नारे सभी किसान इस दौरान जोर जोर से इंडा बीड़ा खट कीड़ा लेजा रौ नारबोद... यानि जो कोई मेरे बैल की चुगली करे उसको खा जा भैसासोर.... के नारे लगाते हैं। ग्राम के प्रबुद्ध वर्ग के नागरिकों की समिति एवं ग्रामपंचायत के पदाधिकारियों द्वारा साजसज्जा, रंगरोगन, बैलों की कदकाठी में श्रेक्षता के आधार पर जोडियों का चयन कर उन्हें पुरुस्कार प्रदान किया जाता है।

Tags :

जरूरी खबरें