Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के सहयोग से जिले में अवैध खनन, परिवहन

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया

: ओपी रावत का सेवानिवृत्त सम्मान समारोह का कार्यक्रम विधुत विभाग के द्वारा किया गया

Aditi News Team

Fri, Aug 2, 2024
ओपी रावत का सेवानिवृत्त सम्मान समारोह का कार्यक्रम विधुत विभाग के द्वारा किया गया  नर्मदापुरम - भा.म.सं. से संबद्ध न.पा.कर्म. मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश ने बताया है कि सहायक राजस्व निरीक्षक कर्मचारी ओमप्रकाश रावत (ओपी) का सेवानिवृत्त सम्मान समारोह कार्यक्रम नगरपालिका के विधुत विभाग व नेहरू पार्क के कर्मचारियों के द्वारा आयोजित कर के उनको ससम्मान विदाई दी गई अपने उद्बबोधन में रावत ने बताया कि नगरपालिका में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी में 25 वर्ष का कार्यकाल व्यतीत किया है आज भी दैनिक वेतनभोगी व विनियमित कर्मचारी नगरपालिका में 25 से लेकर 30 वर्ष तक लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं मजदूर संघ के प्रयास से 125 पद वर्ष 1996 कि परिषद ने शासन से स्वीकृत कराये थे वर्ष 2009 में कोर्ट के आदेश पर लगभग 150 कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ व पदोन्नति दी गई यह सब कर्मचारियों के सहयोग व संगठन शक्ति के कारण संभव हो सका दैनिक वेतनभोगी में 25 वर्ष नियमित कर्मचारी 37 वर्ष इस तरह नगरपालिका में 45 वर्षो तक लगातार अपनी सेवाएं दी हैं । आगे रावत ने बताया मध्यप्रदेश शासन के द्वारा वर्ष 1988 के बाद भर्ती दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों कि सेवाएं समाप्त कर दी गई थी उनको वापस नौकरी में लाने के लिए नियमितीकरण कि कार्यवाही के लिए कर्मचारियों के हित में महेश वर्मा के द्वारा दो दो बार आमरण अनशन किया गया अन्य मजदूर संघ के पदाधिकारियों के द्वारा मुंडन, धरना प्रदर्शन, जेल भरो आंदोलन, माननीय न्यायालय में नियमितीकरण कि कार्यवाही को लेकर प्रकरण दर्ज किये गये जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2009 व उसके बाद भी नियमितीकरण का लाभ कर्मचारियों को मिलना संभव हो सका आज कर्मचारी संगठन कि शक्ति नहीं पहचानते तन मन धन और विश्वास के साथ कर्मचारी मजदूर संघ से जुड़े उसकी कमजोरी नहीं ताकत बने तो नियमितीकरण का इतिहास पुनः दोहराया जा सकता है अधिकारी कर्मचारियों का इस्तेमाल करते हैं आपस मे लड़वाते है है स्थानांतरण के बाद चले जाते हैं आप अपने साथ बच्चों के भविष्य के बारे में ध्यान दें । कार्यक्रम का संचालन मनोहर सराठे के द्वारा किया गया रजक समाज के अध्यक्ष महेश बाथरे ने कहा कि ऐसा संगठन और पदाधिकारियों का मिलना असंभव है जिनके द्वारा वर्ष 2009 में 150 कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ व वर्ष 2017 में विनियमितिकरण का लाभ दिलवाया गया इसके बाद भी कर्मचारी संगठन कि शक्ति से अनभिज्ञ हैं जो उचित नहीं है यदि कर्मचारी अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो इनको संगठन का साथ देना चाहिए क्योंकि कर्मचारी ही संगठन कि शक्ति रहते हैं उक्त कार्यक्रम में अनंतसिंह राजपूत, मूर्ति सिंह राजपूत, दिलावर बेग पार्क के कर्मचारी विधुत विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित थे सेवानिवृत सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन कैलाश कनौजिया के सौजन्य से किया गया मां सरस्वती का स्मृति चिन्ह भेंट में दिया गया ।  

Tags :

जरूरी खबरें