Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

: जबलपुर में विजय दशमीं के अवसर पर पुलिस लाईन में किया गया शस्त्र एवं वाहन पूजन

Aditi News Team

Sat, Oct 12, 2024
जबलपुर में विजय दशमीं के अवसर पर पुलिस लाईन में किया गया शस्त्र एवं वाहन पूजन [video width="848" height="478" mp4="https://aditinews.com/storage/2024/10/VID-20241012-WA1638.mp4"][/video] भारतीय संस्कृति में शास्त्र और शस्त्र दोनों के पूजन का विधान है- [video width="1280" height="720" mp4="https://aditinews.com/storage/2024/10/VID-20241012-WA1639.mp4"][/video] विजयादशमी के अवसर पर आज दिनॉक 12-10-24 को प्रातः 10-30 बजे पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मान्नीय लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, मान्नीय सांसद श्री आशीष दुबे, मान्नीय विधायक श्री अशोक रोहाणी, मान्नीय विधायक श्री नीरज सिंह ठाकुर, पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.), कलेक्टर जबलपुर श्री दीपक सक्सेना (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने भारतीय परंपरा अनुसार शस्त्र पूजन किया। [video width="1280" height="720" mp4="https://aditinews.com/storage/2024/10/VID-20241012-WA1642.mp4"][/video] शस्त्र पूजन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा श्री आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति सोनाली दुबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम, , नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री विवेक कुमार गौतम, नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक माढोताल श्री बी.एस. गोठरिया, तथा रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य, एवं पुलिस लाईन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। [video width="848" height="480" mp4="https://aditinews.com/storage/2024/10/VID-20241012-WA1641.mp4"][/video] इस अवसर पर मान्नीय मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि भारत की प्राचीन परंपरा व संस्कृति में शास्त्र और शस्त्र दोनो के पूजन का विधान है। प्राचीन काल से शासन व्यवस्था में शास्त्र की आवश्यकता है, ताकि शासन ठीक से चले, नागरिक विधि-विधान से आगे बढ़े, उसके लिए शास्त्र का मार्गदर्शन आवश्यक है, लेकिन जो लोग विधि अनुसार नही चलते, उनके लिए शस्त्र की आवश्यकता भी होती है। इसलिए शास्त्र और शस्त्र दोनों के पूजन का विधान हमारी परंपरा में है। विशेष रूप से पुलिस के पास अधिकार है कि, वे शास्त्र का और शस्त्र का रक्षण करें तथा ऐसे लोगों का भी रक्षण करे जो संविधान व शासन के दायरे में है।  

Tags :

जरूरी खबरें