Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: गाडरवारा,विश्व योगा दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब के सहयोग से भारतीय स्टेट बैंक गाडरवारा द्वारा सिविल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया

Aditi News Team

Sun, Jun 22, 2025
विश्व योगा दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब के सहयोग से भारतीय स्टेट बैंक गाडरवारा द्वारा सिविल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गाडरवारा। विश्व योग दिवस के अवसर पर आज भारतीय स्टेट बैंक शाखा गाडरवारा द्वारा रोटरी परिवार के सहयोग से सिविल अस्पताल गाडरवारा में रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष श्री मनीष जायसवाल द्वारा बताया गया,कि लगभग 40 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्री मिनेंद्र डागा ने बताया की इस उत्कृष्ट कार्य की सफलता हेतु,भारतीय स्टेट बैंक ने रोटरी परिवार का आभार व्यक्त किया। स्टेट बैंक मैनेजर रोटे.श्री विनोद अग्रवाल जी ने बताया की सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट दिए गए। क्लब मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा बताया गया,की योग दिवस के अवसर पर शासकीय अस्पताल स्टाफ का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ!व उन्होंने हर संभव मदद की रक्तदान को सफल बनाने के लिए! योग दिवस के अवसर पर रक्त दान शिविर में अस्पताल परिसर से डॉक्टर, स्टाफ,स्टेट बैंक सदस्य व रोटरी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे!

Tags :

जरूरी खबरें