Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

ऑनलाइन परख ऐप पर दर्ज होगी निरीक्षण रिपोर्ट

सम्मेद गिरी गोसलपुर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर में गौशाला के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक हुई

नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के सहयोग से जिले में अवैध खनन, परिवहन

: नरसिंहपुर,जिले अपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान के तहत ऑटो चालकों के साथ बैठक आयोजित कर दिए आवश्यक निर्देश

Aditi News Team

Sat, Jun 29, 2024
जिले अपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान के तहत ऑटो चालकों के साथ बैठक आयोजित कर दिए आवश्यक निर्देश साथ ही दस्तावेज चैक कर जारी किए गए ऑटो नम्बर, विभिन्न स्थानों में चस्पा की गयी किराया सूची। जिला अंतर्गत अपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दस्तावेज चैक कर जारी किया गया ऑटो नम्बर, विभिन्न स्थानों में चस्पा की गयी किराया सूची :-नरसिंहपुर नगर में चलने वाले संपूर्ण ऑटो संचाकों को बुलाकर उनके दस्तावेज चैक किए गए एवं ऑटो के नम्बर जारी किए जाकर उनको रिकार्ड में दर्ज किया गया जो यातायात थाने में संधारित किया जावेगा। आमजनों को असुविधा का सामना न करना पड़े इस उद्देश्य से नगर में चलने वाले ऑटो की किराया सूची तैयार की जाकर नगर के विभिन्न स्थानों पर चस्पा की गयी है। ऑटो चालकों के साथ बैठक आयोजित कर दिए आवश्यक निर्देश :- जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के निर्देश पर थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में ऑटो चालाकों के साथ बैठक आयोजित की गयी बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक श्री नागेन्द्र पटेरिया, आरटीओ जितेन्द्र शर्मा, निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, थाना प्रभारी कोतवाली श्री गौरव चाटे, प्रभारी यातायात सउनि हीरासिंह तोमर एवं अन्य अधिकारियों द्वारा चलकों से चर्चा करते हुए निर्देश दिए गए कि सभी चालक अपने वाहन के फिटनेस, इन्सोरेन्स, परमिट साटिफिकेट वाहन में रखे, वाहन प्रशिक्षित एवं स्वास्थ्य रूप से फिट होना चाहिए, सभी वहनों में फर्स्ट-एड बाक्स होना अनिवार्य है, चालक अपने वाहन में वरिष्ट नागरिक, बच्चों एवं महिलाओं की सीट आरक्षित रखे, यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखे, प्रत्ये यात्रा के पहले अपने वाहन का निरीक्षण करे नियमित रूप से तकनीकी/मैकेनिकली जांच करें, यात्रा के दौरान कोई व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियां रहती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देवे।अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की पतासाजी में पुलिस का सहयोग प्रदान करें।

Tags :

जरूरी खबरें