Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

:

Aditi News Team

Sun, May 26, 2024
जितेन्द दुबे शाहनगर ,पन्ना  अलग अलग घटनाओं मे 2 लोगों की मौत   विद्युत वायर की चपेट मे आने से अधेड की मौत मामला महिलवारा गांव के जुन्ना हार का शाहनगर । थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत महिलवारा गांव मे करंट लगने से अधेङ की मौत हो गई । जिसकी सूचना परिजनों ने शाहनगर पुलिस को दी ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामकुमार उर्फ छुट्टु यादव पिता शिवचरण यादव उम्र 42वर्ष निवासी महिलवारा जो अपने जुन्ना हार मे मुंग की फसल बोये था सुबह उठकर तकवारी करने खेत गया था जहां मूंग की फसल मे पानी लगाने के लिये खेत से निकली विद्युत वायर की चपेट मे आने से उसकी मौत हो गयी मामले को पंजीबद्ध करते हुये शाहनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना मे लेकर पी एम कराकर लाश परिजनों को सोंप दी । घर मे युवक ने लगाई फांसी ,मामला रामपुर खजरी का  शाहनगर /-थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत रामपुर खजुरी मे रविवार की शाम 4बजे 35 वर्षिय युवक ने अपने घर की म्यांमार मे नायलोन की रस्सी से लटककर अपनी ही लीला समाप्त कर ली मामला की जानकारी परिजनों ने शाहनगर पुलिस को दी जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कार्यवाही करते हुये लाश शाहनगर मर्चुरी केन्द्र मे रख दी गयी है मामले की विवेचना कर रहे एस आई भैयामन सिंह ने बताया की रात होने की वजह से पी एम सोमवार को कराया जायेगा ।

Tags :

जरूरी खबरें