Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

: गुजरात के धर्मज, अहमदाबाद, भाभर एवं राजस्थान के सिरोही पावापुरी में राष्ट्रीय जीवदया पर्यावरण यात्रा व अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का होगा आयोजन

Aditi News Team

Fri, Aug 23, 2024
गुजरात के धर्मज, अहमदाबाद, भाभर एवं राजस्थान के सिरोही पावापुरी में राष्ट्रीय जीवदया पर्यावरण यात्रा व अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का होगा आयोजन जिसमें नरसिंहपुर जिले से भागीरथ तिवारी पशु प्रेमी करेली, मां नर्मदा स्वच्छता अभियान समिति के सदस्य वरिष्ठ जंप के महासचिव राज कुमार कौरव भौरझिर, योगेश तिवारी भी इसमें भाग लेने पहुंचे। नरसिंहपुर- भागीरथ तिवारी समस्त महाजन द्वारा 23, 24 और 25 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय जीव दया पर्यावरण यात्रा व अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। गुजरात के धर्मज, अहमदाबाद, भाभर एवं राजस्थान के सिरोही पावापुरी में यह तीन दिवसीय आयोजन होगा। यह सेमिनार पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति दया भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस सेमिनार में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, पर्यावरणविद्, जीवदया प्रेमी, गोशाला संचालक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।पूर्व राज्य सभा सांसद श्री कैलाश सोनी जी तथा रीवा विश्व विद्यालयके कुलपति डां श्री राजकुमार जी आचार्य ,पूर्व बोर्ड के सह सदस्य डा सुनील जी शर्मा बोर्ड के अध्यक्ष सचिव व सभी पदाधिकारी सहित सदस्यों के मार्ग दर्शन में बोर्ड के सदस्य हम सबके मार्गदर्शक समस्त महाजन प्रमुख पशु प्रेमी डाक्टरश्रीगिरीश भाई शाह राजस्थान संपर्क प्रमुख रविन्द्र कुमार जेन की विशिष्ट उपस्थिति में पशुओं की संरक्षण सुरक्षा को ध्यान में रखकर 23 व 24 तथा 25 अगस्त को राष्ट्रीय जीव दया पर्यावरण यात्रा व अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन के लिए साधुवाद. ज्ञापित किया व शुभकामनाएं दी नरसिंहपुर से भाग लेने के लिए नरसिंहपुर जिले से वरिष्ठ पत्रकार व भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड से नियुक्त मानद पशु कल्याण पशु प्रतिनिधि भागीरथ तिवारी सामाजिक कार्यकता नर्मदा स्वच्छता अभियान को सतत गति देने वाले राजकुमार कौरव भौरझिर तथा योगेश तिवारी गुजरात राजस्थान पहुचकर अपनी सहभागिता प्रदान करेगे इसमें पर्यावरण प्रदूषण के कारण और निवारण ,जीव विविधता, जीवों के संरक्षण और उनके आवासों की सुरक्षा,जलवायु परिवर्तन एवम इसके प्रभाव और इससे निपटने के उपाय, गौ संवर्धन, गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने ,स्वदेशी अहिंसक कृषि पद्धति, जल संचयन, गोचर संवर्धन से गोपालन , पंचगव्य गौउत्पाद निर्माण, देसी पेड़ों व भारतीय प्राचीन जीवन शैली से स्वस्थ पर्यावरण जैसे विभिन्न के विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह सेमिनार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और उन्हें सक्रिय रूप से इसमें योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। समस्त महाजन संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी गिरीश भाई शाह से 9820020976, राजस्थान संपर्क प्रमुख रविंद्र कुमार जैन से 9414498270 संपर्क करके इस सेमिनार के लिए पंजीकरण करवाया जा सकता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गौ सेवा गतिविधि राष्ट्रीय प्रमुख एवं राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख भी इसमें मार्गदर्शन देने के लिए उपस्थित रहेंगे।   भारत सरकार के भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य तथा पशु कल्याण प्रतिनिधि के साथ साथ *भागीरथ तिवारी पशु प्रेमी, मां नर्मदा स्वच्छता अभियान समिति के संयोजक वरिष्ठ जंप के महासचिव राज कुमार कौरव भौरझिर, योगेश तिवारी भी इसमें भाग लेंगे।* श्री तिवारी ने बताया कि पर्यावरण एवं गौसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले देशभर के विभिन्न संत महात्माओं का भी इसमें सानिध्य मिलेगा।

Tags :

जरूरी खबरें