Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

: नरसिंहपुर,लू- तापघात से बचाव संबंधी जानकारी

Aditi News Team

Fri, May 24, 2024
लू- तापघात से बचाव संबंधी जानकारी नरसिंहपुर,। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों को लू- तापघात से बचाव के लिए समसमायिक सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर व उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना, सिर में भारीपन एवं दर्द का अनुभव होना, अधिक प्यास लगना व पेशाब कम आना, भूख कम लगना और बेहोश होना लू- तापघात के लक्षण है। इनके बचाव के लिए बहुत अनिवार्य हो तो घर से बाहर जाये, धूप में निकलने से पहले सिर एवं कानों को कपड़े से अच्छी तरह से ढक लें, पानी अधिक मात्रा में पिये, अधिक समय में धूप में न रहे, बच्चे, बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्ति घर से कम निकले विशेषकर दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 4 बजे के मध्य घर से बाहर न जाये, गर्मी के दौरान नरम, मुलायम, सूती हल्के ढीले- ढाले वस्त्र पहनें, धूप में चश्मा, छाता, टोपी एवं जूता पहनकर ही घर से बाहर निकले, अधिक पसीना आने की स्थिति में ओआरएस का घोल, लस्सी, मट्ठा एवं फलों का रसों का सेवन करें, गरिष्ठ एवं मसालेदार भोजन से बचें, यात्रा के समय पानी की बोतल, ओआरएस का पैकिट साथ में रखे। लू- तापघात के लक्षण दिखने पर हितग्राही को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिये लावें।   लू- तापघात से कृषक, वाहन चालक, यात्री, छात्र, खिलाड़ी या धूप में ज्यादा मेहनत व भ्रमण करने वाले व्यक्ति, मजदूर वर्ग, हाथ ठेले पर सब्जी बेचने वाले, पर्यटक, यातायात पुलिस आदि जनमानस पर अधिक प्रभाव पड़ सकता है।

Tags :

जरूरी खबरें