Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

ऑनलाइन परख ऐप पर दर्ज होगी निरीक्षण रिपोर्ट

सम्मेद गिरी गोसलपुर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर में गौशाला के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक हुई

नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार ने बच्चों को पढ़ाया संघर्ष का पाठ, सपने को पूरा करने सच्चा परिश्रम जरूरी, हर बच्चें को अपने सपनों को पूरा करने मनोयोग से परिश्रम करना होगा।

Aditi News Team

Thu, Jun 20, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार ने बच्चों को पढ़ाया संघर्ष का पाठ, सपने को पूरा करने सच्चा परिश्रम जरूरी, हर बच्चें को अपने सपनों को पूरा करने मनोयोग से परिश्रम करना होगा। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा ‘‘स्कूल चले हम अभियान’’ के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किसी एक शाला में अध्यापन एवं मार्गदर्शन/प्रोत्साहन किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे। सी.एम. राइज विद्यालय एस.डी.एम. कन्या शासकीय, उच्चतर माध्यमिक, विद्यालय नरसिंहपुर बच्चों को मार्गदर्शन/प्रोत्साहित करने पह्रॅचे पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार :-मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार सी.एम. राइज विद्यालय एस.डी.एम. कन्या शासकीय, उच्चतर माध्यमिक, विद्यालय नरसिंहपुर पहुचकर बच्चों के अध्यापन, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहित करने पहॅुचे। बच्चों को पढ़ाया संघर्ष का पाठ :- पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा स्कूली बचों से मुलाकात कर उनसे परिचय प्राप्त गया एवं उनको आने वाले भविष्य को ध्यान में आगे की पढाई करने हेतु सिखलाई दी गयी गय एवं अपने अनुभवों को बच्चों के साथ साझा किया गया एवं बच्चों को समझाईस दी गयी कि अपने सपने को पूरा करने सच्चा परिश्रम जरूरी है, साथ ही हर बच्चें को अपने सपनों को पूरा करने मनोयोग से परिश्रम करना होगा। साइबर अपराध एवं बालिकाओं पर घटित होने वाले अपराधों के संबंध में किया गया जागरूक :-पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा सी.एम. राइज विद्यालय एस.डी.एम. कन्या शासकीय, उच्चतर माध्यमिक, विद्यालय नरसिंहपुर में बालिकाओं को साबर अपराधों एवं बालिकाओं पर घटित होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी दी गयी एवं उनसे बचाव के तरीके बताये गये।

Tags :

जरूरी खबरें