Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: नरसिंहपुर पुलिस ने तलाशे 22 लाख कीमत के 106 गुम मोबाईल

Aditi News Team

Thu, Aug 7, 2025
अदिति न्यूज सतीश लमानिया  नरसिंहपुर पुलिस ने तलाशे 22 लाख कीमत के 106 गुम मोबाईल उल्लेखनीय है कि जिला अंतर्गत मोबाईल धारकों के मोबाईल गुम होने के प्राप्त आवेदनों एवं सूचनाओं पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुये साईबर सेल के अधिकारी एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की जाकर गुम मोबाईलों के तलाश एवं पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था। साईबर सेल की गठित टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों से गुम मोबाईलों की पतासाजी की गई। जिसके परिणाम स्वरूप लगभग 22 लाख मूल्य के 106 गुम मोबाईल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। उक्त गुम मोबाईलों को विभिन्न स्थानों से बरामद किया गया है। उक्त सभी वरामद मोबाईलों को पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर एवं अति. पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के द्वारा संबंधित मोबाईल धारकों को सौंपे गये हैं। मोबाईल धारकां को उनके गुम मोबाईल वापस मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल गए एवं उनके द्वारा पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया जाकर पुलिस प्रशासन की कार्यवाही की सराहना की गई है। साईबर अपराधों की जागरूकता हेतु आयोजित किया गया शिविर :-पुलिस कंट्रोल रूम नरसिंहपुर साईबर फ्राड एवं अपराधों की जागरूकता के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में प्र.आरक्षक देवेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक, कुमुद पाठक, आरक्षक नीरज डेहरिया, हेमंत वाडिवा, आरक्षक भूपेन्द्र कवरेती एवं नितिन कुशवाहा द्वारा आमजनों को साईबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गयी। जनहित में अपील - यदि किसी नागरिक का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो वह सर्वप्रथम अपनी सिम को बंद कराए एवं नजदीकी थाना स्थित साइबर हेल्प डेस्क पर संपर्क करे। इसके साथ ही CEIR पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत कर गुम मोबाइल की ट्रैकिंग प्रक्रिया में सहयोग करे।

Tags :

जरूरी खबरें