Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: नरसिंहपुर,महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य संपूर्ण प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान

Aditi News Team

Thu, Oct 3, 2024

नरसिंहपुर,महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य संपूर्ण प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान “अभिमन्यु” का शुभारंम, पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका के नेतृत्व अभियान के प्रथम दिन निकाली गयी जागरूकता वाहन रैली।

अभियान का मुख्य उद्देश्य :-उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, समाज में लड़कों/पुरूषो को न सिर्फ महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना है बल्कि इसके साथ-साथ उनको संवेदनशील बनाकर रूढिवादी मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है। इस हेत संपूर्ण प्रदेश में विशेष जागरूकता अभियान "अभिमन्यु" संचालित किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका के नेतृत्व में जिले में हुआ अभियान का शुभारंभ, निकाली गयी जागरूकता वाहन रैली :- पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान “अभिमन्यु“ का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका के नेतृत्व में हुआ, अभियान के तहत एक जागरूकता वाहन रैली निकाली गयी जो पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर नरसिंहपुर नगर के मुख्य मार्गो में भ्रमण कर पुलिस कंट्रोल रूम में समाप्त हुयी। रैली में उप पुलिस अधीक्षक, (महिला सुरक्षा) श्री मनोज गुप्ता, रक्षित निरीक्षक, श्रीमति मनोरमा वघेल, प्रभारी यातायात श्रीमति ममता तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव चाटे, थाना प्रभारी स्टेशनगंज निरीक्षक हिमलेन्द्र पटेल सहित लगभग 150 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया।

विशेष अभियान “अभिमन्यु“ के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आमजनों को किया जावेगा जागरूक:- चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘‘अभिमन्यु’’ के तहत विभिन्न स्थानों पर नुक्कड सभाओं के माध्यम से महिला संबंधी अपराधों से संबंधित तथ्य जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद इत्यादि लिखा हुआ पंपलेट वितरित कर महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया जावेगा साथ ही पुलिस की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी जावेगी।

Tags :

जरूरी खबरें