Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: नरसिंहपुर,चुनाव का पर्व- देश का गर्व लोकसभा निर्वाचन- 2024" कलेक्टर एवं एसपी ने किया चेकपोस्ट का निरीक्षण

Aditi News Team

Mon, Mar 18, 2024
"चुनाव का पर्व- देश का गर्व लोकसभा निर्वाचन- 2024" कलेक्टर एवं एसपी ने किया चेकपोस्ट का निरीक्षण लोकसभा निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत सीमावर्ती क्षेत्रों की गतिविधियों यथा अवैध शराब परिवहन, मादक पदार्थ, नक़दी आदि पर निगरानी के लिए बनाये गये एसएसटी चेकपोस्ट पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अमले द्वारा जाँच की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने विधानसभा नरसिंहपुर के उमरिया एवं बरघटिया चेक पोस्ट पहुँचकर टीम द्वारा की जा रही वाहनों की जाँच की जानकारी ली। यहां ड्यूटी पर मौजूद दल से चर्चा भी की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखी जाये। सूचना तंत्र मजबूत कर जिले की फॉरेस्ट चौकियों को भी अलर्ट पर रखा जाये। मुख्य सड़क मार्ग के अलावा अन्य आंतरिक मार्गों पर भी नजर रखी जाये। अवैध सामग्री की ज़ब्ती की कार्रवाई निरंतर जारी रहें। आने- जाने वाले वाहनों की सघन से जांच की जाये। इनकी एंट्री अलग से पंजी में की जाये। वैरीकेडिंग मजबूत करवायें। इसके अलावा ड्यूटी पर शिफ्टवार दल मौजूद रहें। एक दल के आने के बाद ही दूसरे दल को मुक्त किया जाये।

Tags :

जरूरी खबरें