Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: नरसिंहपुर, वर्षा पूर्व नाला/ नालियों की साफ- सफाई का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Aditi News Team

Wed, Feb 14, 2024
वर्षा पूर्व नाला/ नालियों की साफ- सफाई का कलेक्टर ने किया निरीक्षण जिले में नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वर्षा पूर्व जलप्लावन को रोकने के लिए शहर में स्थित बड़े नाला/ नालियो की वृहद सफाई आरंभ कर दी गई है। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने इन कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर श्रीमती पटले ने नेहरू वार्ड स्थित झिरना व बड़े नाला की साफ- सफाई का अवलोकन मंगलवार को किया था। इसके बाद उन्होंने बुधवार को निरंजन वार्ड में करबला स्थित सींगरी नदी के दोनों पाटों और झगरैया स्थित बड़े नाले की साफ- सफाई का अवलोकन किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये। नगर पालिका द्वारा जेसीबी मशीन व सफाई संरक्षकों के माध्यम से यह साफ- सफाई कराई गई।  

Tags :

जरूरी खबरें