Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: नरसिंहपुर,कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक स्लिप, सहायक उप निरीक्षक सीएस यादव घायल

Aditi News Team

Sat, Dec 28, 2024
रिपोर्टर आशीष साहू  कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक स्लिप, सहायक उप निरीक्षक सीएस यादव घायल नरसिंहपुर जिले के खैरी नाका में सावित्री सिग्नेचर होटल के पास एक सड़क हादसे में करेली थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) सीएस यादव घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब वे अपने नरसिंहपुर स्थित निवास से ड्यूटी के लिए करेली थाने जा रहे थे।   ASI यादव की बाइक उस समय स्लिप हो गई, जब सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनका नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई, और फैक्चर हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। यादव ने घटना के बारे में बताया कि कुत्ते को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा यादव के पैर में हुए फ्रैक्चर का इलाज किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें