Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: नरसिंहपुर,बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व “दशहरा“ के पावन अवसर पर मंत्री पटेल एवं जिले के मुख्य अधिकारियों ने विधि विधान से परंपरा अनुसार की शस्त्र पूजा

Aditi News Team

Sat, Oct 12, 2024
नरसिंहपुर,बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व “दशहरा“ के पावन अवसर पर शस्त्र पूजा की परंपरा अनुसार, परंपरा का निर्वहन करते हुये म.प्र. शासन के माननीय केबीनेट मंत्री, श्री प्रहलाद सिंह पटेल, गोटेगांव क्षेत्र के माननीय विधायक, श्री महेन्द्र नागेश, कलेक्टर, श्रीमति शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा पुलिस लाईन मे विधि विधान से शस्त्र पूजा की गयी। आज दिनांक 12.10.2024 को बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व “दशहरा“ के पावन अवसर पर शस्त्र पूजा की परंपरा अनुसार, परंपरा का निर्वहन करते हुये म.प्र. शासन के माननीय केबीनेट मंत्री, श्री प्रहलाद सिंह पटेल, गोटेगांव क्षेत्र के माननीय विधायक, श्री महेन्द्र नागेश, कलेक्टर, श्रीमति शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस लाईन मे विधि विधान से शस्त्र पूजा की गयी। इस अवसर पर पूर्व विधायक, श्री जालम सिंह पटेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महंत प्रीतम पुरी, एएसपी श्री शशांक गर्ग, एसडीओपी, नरसिंहपुर, श्रीमति मोनिका तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक, श्रीमति सचि पाठक, श्री मनोज गुप्ता, होमगार्ड सेनानी श्री चौहान, रक्षित निरीक्षक श्रीमति मनोरमा बघेल, प्रभारी जिबिशा श्रीमति करूणा द्विवेदी, थाना प्रभा कोतवाली, गौरव चाटे, थाना प्रभारी स्टेशनगंज, श्री हिमलेन्द्र पटेल, थाना प्रभारी यातायात, श्रीमति ममता तिवारी, महिला थाना प्रभारी सुश्री प्रियंका केवट एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। शस्त्र पूजा उपरान्त पुलिस बल के द्वारा हर्ष फायर भी किया गया साथ ही म.प्र. शासन के माननीय केबीनेट मंत्री, श्री प्रहलाद सिंह पटेल, गोटेगांव क्षेत्र के माननीय विधायक, श्री महेन्द्र नागेश, कलेक्टर, श्रीमति शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा जिले वासियों के साथ-साथ अधिकारी एवं कर्मचारियों को बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व “दशहरा“ की शुभकामानाएं भी दी गयी।

Tags :

जरूरी खबरें