: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नरसिंह धरा की मातृशक्ति ने भेजा आशीर्वाद रक्षासूत्र अभियान का किया समर्थन।
भागीरथ तिवारी,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नरसिंह धरा की मातृशक्ति ने भेजा आशीर्वाद रक्षासूत्र अभियान का किया समर्थन।
प्रधानमंत्री जी तक मातृशक्ति का आशीर्वाद पहुंचा नीरज ढींगरा का संकल्प
नरसिंहपुर - बीते दिनों नरसिंहपुर की महिलाओं ने स्वाभिमानी भारतीय संघ के अध्यक्ष नीरज ढींगरा को आमंत्रित कर नरसिंह मंदिर में कार्यक्रम आयोजित करके प्रधानमंत्रीजी के लिए आशीर्वाद के रूप में भारी मात्रा में रक्षासूत्र एकत्रित कर ढींगरा को सौंपे। किया रक्षासूत्र अभियान का समर्थन कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल की उपस्तिथि रही स्वाभिमानी भारतीय संघ की पहल और नीरज ढींगरा के प्रयासों की तारीफ की अभियान का किया समर्थन और मातृशक्ति को प्रकट किया आभार पिछले लोकसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री जब अपना लोकसभा उम्मीदवारी का नामांकन भरने के लिए जा रहे थे तब उन्होंने अपनी मां हीराबेन मोदी से आशीर्वाद लिया था लेकिन इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का स्वर्गवास हो जाने के कारण प्रधानमंत्री को उनकी मां का आशीर्वाद नही मिल सका हाल ही में अपने भावुक मन से उन्होंने इसे एक मीडिया साक्षात्कार में भी बयां किया था हनुमान जन्मोत्सव के शुभ दिन प्रारंभ हुई रक्षा सूत्र अभियान की पहल रंग ला रही है, ढींगरा की मुहिम से बहुतायत संख्या में लोग जुड़कर इस मुहिम का समर्थन कर रक्षासूत्र भेंट कर रहे हैं स्वाभिमानी भारतीय संघ के अध्यक्ष नीरज ढींगरा ने देश की महिलाओं से अपील की कि वह प्रधानमंत्री के लिए आशीर्वाद स्वरुप रक्षासूत्र भेजें, जिसे वह प्रधानमंत्री को सौंपने के लिए संकल्पित है मां की छत्रछाया प्रेरणा प्रदान करती हैं मातृत्व स्नेह स्वाभिमान जाग्रत करता है माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सदैव मातृ आशीष को प्राप्त कर अपने नए पथ का सफर तय किया है आज जब माननीय प्रधानमंत्री जी मातृ सुख से वंचित हैं तब हमारे इस पावन देश की मातृशक्ति उनको मातृत्व स्नेह से अभिसिंचित कर उनके मनोबल को बनाए रखने में अग्रसर होना चाहती है देश के विभिन्न अंचलों से माताओं द्वारा आशीर्वाद रूपी रक्षासूत्र स्वाभिमानी भारतीय संघ के द्वारा रक्षासूत्र अभियान चलाकर एकत्रित किए जा रहे हैं इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के स्वस्थ रहने और उनके पुनः विजय होने का भी आशीर्वाद रक्षासूत्र अभियान के माध्यम से देश की मातृशक्ति से मांगा है जिसे वह आगामी समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट कर सौंपेंगे ढींगरा की यह अनोखी और भावुक मुहिम रंग लाती नजर आ रही है जिसे ना केवल प्रदेश से अपितु समूचे देश से समर्थन प्राप्त हो रहा है देश के कोने कोने से महिलाएं प्रधानमंत्री के लिए विभिन्न कामनाओं के साथ अपने रक्षासूत्र भेज कर उनके इस अभियान में सहभागी बन रही है रक्षा सूत्र अभियान को विदेशों से भी मिल रहा समर्थन, विदेश से भी सहयोग आना प्रारंभ हो गया है इस अवसर पर उपस्थित पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा से है देश की मातृ शक्ति के एक बेटे के जैसे लक्ष्य रखकर काम किया संघ के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की उन्होंने सराहना की स्वाभिमानी भारतीय संघ के अध्यक्ष श्री नीरज ढींगरा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत माता बहिनों द्वारा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को रक्षा सूत्र समर्पित किए जा रहे हैं जो स्वाभिमान संघ के माध्यम से प्रधानमंत्री जी तक पहुंचाए जाएंगे रक्षा सूत्र अभियान उन मातृ तुल्या माताओं का आशीर्वाद होगा जो प्रधानमंत्री जी को भेज रहीं हैं और हम इन रक्षा सूत्र को पहुंचाने का माध्यम बनेगें संघ ने राष्ट्र की मातृ शक्ति से आह्वान किया है कि वह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को अपने शुभ आशीष के रूप में रक्षासूत्र भेज कर बल प्रदान करे ।
Tags :