Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

सम्मेद गिरी गोसलपुर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर में गौशाला के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक हुई

नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के सहयोग से जिले में अवैध खनन, परिवहन

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

: धूमधाम से मनी गुरु पूर्णिमा, कई आयोजन हुए

Aditi News Team

Sun, Jul 21, 2024
धूमधाम से मनी गुरु पूर्णिमा, कई आयोजन हुए जितेन्द दुबे,शाहनगर ,पन्ना शाहनगर नि.प्र । शाहनगर मुख्यालय सहित बोरी, बिसानी , टिकरिया में गुरु पूर्णिमा का पर्व भक्तिमय आस्था एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं द्वारा अपने-अपने गुरु आश्रम व देवालय में जाकर पूजा-अर्चना की गई इसी कड़ी में शाहनगर के श्री मिथिला बिहारी बिहारणी जु सरकार (श्री रामहर्षण कुन्ज में मंन्दिर में विराजित श्री 1008 प्रेमाअवतार श्री रामहर्षण दास जी का नगर के वैष्णव संमप्रदाय मंङल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुजन किया तत्पश्चात मंन्दिर के महंत श्री तुलसी दास जी के शिष्य मंङल जबलपुर के रांची सहित कटनी शहङोल उमरिया के शिष्यों ने अपने गुरूदेव श्री तुलसी दास जी का पुजाअर्चन कर अपने परिवार सहित समाज के मंगल कामना का आशीर्वाद लिया । *सी एम राईज में मनाया गया गुरू पूर्णिमा उत्सव प्रचार्य ने बताया गुरू का महत्व*:- सीएम राइज विद्यालय शाहनगर में गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार मनाया गया । आयोजित कार्यक्रम में मां सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन कराया गया तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं गुरु वंदना की सुन्दर प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।विद्यालय स्टाप ने विद्यालय में आये सेवा निवृत्त शिक्षकों का श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया गुरु पूर्णिमा के शुभ पावन अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रचार्य बी एवहल पान्ङेय ने बताया की गुरु की महिमा अनंत है । गुरुपूर्णिमा के दिन गुरु का दर्शन, गुरु का पूजन वर्षभर की पूर्णिमाएँ मनाने का पुण्य देता है । दूसरे पुण्य के फल तो सुख देकर नष्ट हो जाते हैं लेकिन गुरु का दर्शन और गुरु का पूजन अनंत फल को देनेवाला है । इसीलिए संत कबीरजी ने कहा : तीरथ नहाये एक फल, संत मिले फल चार । सद्गुरु मिले अनंत फल, कहत कबीर विचार ।। शिक्षक एवं संत अगर हमें दीक्षा देते हैं और हमारे सद्गुरु हैं तो फिर हमको अनंत फल होगा । जिस फल का अंत न हो ऐसा फल होता है गुरु के दर्शन, गुरु के सत्संग, गुरु की दीक्षा से । गुरुपुर्णिमा के दिन शिष्य गुरु के पास आते हैं तो वर्षभर जितनी प्रगति हुई उसमें फिर गुरु के सत्संग से कुछ-न-कुछ नयी दृष्टि, नयी युक्ति, आगे का पाठ मिल जाता है । कार्यक्रम का सफल संचालन जन शिक्षक सतीश कुमार खरे ने किया इस अवसर पर शिवराम तिवारी राजेन्द्र कुमार चौबे अनिल सिंह श्री मति रेणु तिवारी सुभाष गुप्ता उमाशंकर चौबे श्री अखिलेश जैन रेणु तिवारी ,ज्ञान सिंह बरकङे राजेन्द्र रैकवार उमाशंकर सोनी सहित विद्यालय स्टाप प्रताप सिंह गार्ङ मलखाॅन सिंह शंकर बर्मन राहुल जजोंटे, मनाता झंझोटे पवन बर्मन सहित स्टाप शामिल रहा ।

Tags :

जरूरी खबरें