Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

: म.प्र अजाक्स जिला नरसिंहपुर ने न्यायिक क्षेत्र में आरक्षण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Fri, Jun 21, 2024
म.प्र अजाक्स जिला नरसिंहपुर ने न्यायिक क्षेत्र में आरक्षण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन नरसिंहपुर-म.प्र अजाक्स जिला नरसिंहपुर के तत्वाधान में अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की विभिन्न मांगों को लेकर जिनमें प्रमुख रुप से न्यायिक क्षेत्र में आरक्षण सहित अन्य मांगों के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय को जिला कलेक्टर नरसिंहपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। नरसिंहपुर अजाक्स जिलाध्यक्ष बंशीलाल अहिरवार-ने बताया कि म.प्र में न्यायिक क्षेत्र में अधिसूचित जाति/ जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान किया जावे, साथ ही भर्ती प्रक्रिया के दौरान साक्षात्कार की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाया जाय,एवं साक्षात्कार समिति में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सदस्यों को भी शामिल किया जाए। ताकि भर्ती प्रक्रिया में आरक्षित वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। ज्ञापन के दौरान प्रमुख रुप से मलखान मेहरा सह संरक्षक अजाक्स, पूर्व जिलाध्यक्ष- एस.के मेहरा ,जे.एस धुर्बे, तरुणलता धुर्वे, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,एन.एल अहिरवार,रंजीत कुमार चौधरी संभागीय उपाध्यक्ष, सतीश चौधरी जिला उपाध्यक्ष,जगदीश किशनपुरी तह.अध्यक्ष,जिला महासचिव - बी.डी अहिरवार , धनीराम कोरी,लीलाधर चौधरी,धर्मेंद्र मेहरा,घनश्याम जाटव, शोभाराम उईके, विनोद ठाकुर ऑडिटर जिला सचिव- विद्यासागर चौधरी,देवेंद्र पगारे,राजेश चौधरी ,श्रीमती सरोज उईके, एल डी मेहरा,देवी सिंह चौधरी,सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें