Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: नरसिंहपुर,स्कूली बच्चों एवं छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेजों के लगने एवं छूटने के समय पुलिस टीमों द्वारा रखी जा रही विशेष नजर,

Aditi News Team

Fri, Dec 27, 2024
नरसिंहपुर,स्कूली बच्चों एवं छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेजों के लगने एवं छूटने के समय पुलिस टीमों द्वारा रखी जा रही विशेष नजर, साथ ही पुलिस टीमों द्वारा स्कूली बच्चों एवं छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों एवं सायबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक। उल्लेखनीय है कि स्कूली बच्चों एवं छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये जिला अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेजों का भ्रमण किया जाकर स्कूली बच्चों एवं छात्राओं को घटित होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है साथ ही असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। स्कूल, कॉलेजों के लगने एवं छूटने के समय पुलिस टीमों द्वारा रखी जा रही विशेष नजर :- जिला अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा स्कूलों एवं कॉलेजों के लगने एवं छूटने के समय पुलिस टीमों द्वारा लगातार भ्रमण कर असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही आस-पास घूमने वाले संदिग्धों से पूछाताछ की जा रही है। स्कूली बच्चों एवं छात्राओं से जनसंवाद स्थापित कर किया जा रहा जागरूक :- पुलिस टीमों द्वारा छात्राओं को गुड टच.बेड टच के संबंध में बताते हुये सतर्कता व अपराध के प्रति विरोध के लिए जागरूकता के संबंध में समझाया गया एवं पुलिस की अपराधों के खिलाफ की जाने वाली कार्य प्रणाली से अवगत कराया साथ ही उनको जागरूक रहने हेतु समझाईस दी गयी। हेल्पलाईन नम्बरों की दी गयी जानकारी :- स्कूल एवं कॉलेजों के भ्रमण के दौरान पुलिस टीमों द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है साथ ही हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी दी गयी :- पुलिस हेल्प लाईन नम्बर - 100 महिला हेल्पलाईन नम्बर - 1090 चाइल्ड हेल्पलाईन नम्बर - 1098 साईबर हेल्पलाईन नम्बर - 1930 ‘‘नरसिंहपुर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर’’

Tags :

जरूरी खबरें