Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

: नरसिंहपुर एवं करेली में स्थानीय आमजनों की मांग एवं सुविधा का दृष्टिगत रखते हुए एवं पुलिस की उपस्थिति बनाएं रखने के लिए नरसिंहपुर पुलिस द्वारा दो पुलिस सहायता केन्द्रों का किया गया शुभारंभ

Aditi News Team

Tue, May 13, 2025
नरसिंहपुर,स्थानीय आमजनों की मांग एवं सुविधा का दृष्टिगत रखते हुए एवं पुलिस की उपस्थिति बनाएं रखने के लिए नरसिंहपुर पुलिस द्वारा दो पुलिस सहायता केन्द्रों का किया गया शुभारंभ उल्लेखनीय है कि जिला नरसिंहपुर द्वारा जिले के संपूर्ण थाना क्षेत्रों में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां पर अत्याधिक भीड़भाड़ होकर अपराध घटित होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे स्थानों पर निगरानी करने हेतु पुलिस की उपस्थिति आवश्यक है। ऐसे क्षेत्रों में स्थानीय आमजनों के द्वारा लगातार पुलिस सहायता केन्द्रों की की मांग की जाती है। जो आज दिनांक 12.05.2025 को पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर द्वारा स्थानीय आमजनों मांग सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेतु थाना करेली अंतर्गत ग्राम पिपरिया, तलापार चौराहे एवं थाना स्टेशगंनगंज के दादा महाराज चौराहे पर पुलिस सहायता केन्द्र खोली जाने की आवश्यकता का दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना स्टेशनगंज अंतर्गत दादा महाराज चौराहे पर एवं थाना करेली अंतर्गत ग्राम पिपरिया, तलापार चौराहे पर पुलिस सहायता केन्द्र शुभारंभ किया गया है। उक्त सहायता केन्द्रों के खोले जाने से पुलिस की उपस्थिति बनी रहेगी एवं आपराधिक तत्वों व आपराधिक गतिविधियों पर सतत् निगाह रखी जावेगी इसी के साथ्-साथ ही यातायात व्यवस्था मे भी सुधार के उपाय किए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय लोगों की मांग पर दादा महाराज चौराहे पर नवनिर्मित सहायता केन्द्र का शुभारंभ जाने के उपरान्त मंदिर परिसर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं अधिकारियों को यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजाम किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके उपरान्त ग्राम पिपरिया, तलापार चौराहे में नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणजनों से चर्चा कर अपराध रोकथाम में पुलिस का सहायोग करने हेतु अपील की गयी साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा कोटवारों से मुलाकात की गयी एवं उनका उत्साहवर्धन किया गया। नरसिंहपुर पुलिस द्वारा उठाए गए इस कदम की आमजनों द्वारा प्रशंसा की गयी है।

Tags :

जरूरी खबरें