Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

: गाडरवारा शिशु भारती के तहत गुरु पूजन कार्यक्रम संपन्न

Aditi News Team

Sat, Jul 20, 2024
शिशु भारती के तहत गुरु पूजन कार्यक्रम संपन्न गाडरवारा नगर में स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नर्मदा कालोनी मेअखिल भारतीय योजना विध्या भारती के मार्गदर्शन में शिशु भारती साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत आज गुरु पूर्णिमा पूजन कार्यक्रम मूलचंद पटेल, प्रचारक गायत्री युग निर्माण योजना के मुख्य आतिथ्य में व प्रभारी प्राचार्य विपिन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आचार्यों की उपस्थिति में मनाया गया ।इस अवसर पर पटेल ने गुरू पूजन पूर्णिमा कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में गुरु का अपना महत्व है और कहा कि जैसे जल बिन सून वैसे ही व्यक्ति गुरु बिन सून है /इस अवसर पर कार्तिक वर्मा, देव पांडे, सिध्दार्थ पांडे, आदित्य नामदेव, समर, बहिन प्रियांशी विश्वकर्मा, झलक व आचार्यों ने भी गुरू प्रसंग पर अपने विचार व्यक्त किए ।अंत में शिशु भारती प्रमुख ने आभार प्रकट किया ।उल्लेखनीय है कि प्रति शनिवार को शिशु मंदिर में शिशु भारती का आयोजन किया जाता है जिससे बच्चों के बौध्दिक विकास और अभिव्यक्ति कला के विकास के लिए कार्यक्रम होते है।

Tags :

जरूरी खबरें