Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: ग्राम पंचायत सड़ूमर में आयोजितन मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ वितरित

Aditi News Team

Mon, Jan 27, 2025
ग्राम पंचायत सड़ूमर में आयोजितन मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ वितरित विधायक श्री पटेल व अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन नरसिंहपुर।विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जनपद पंचायत चांवरपाठा की ग्राम पंचायत सड़ूमर में हितलाभ वितरण सह लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।   उल्लेखनीय है कि 12 दिसम्बर से 26 जनवरी तक चलाये गये मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जनपद पंचायत चांवरपाठा की 86 ग्राम पंचायतों में घर- घर सर्वे के बाद यह शिविर आयोजित किये गये। ग्रामीणों द्वारा 18 विभागों की 36 योजनाओं एवं सेवाओं के लिए 12 हजार 160 आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदनों का निराकरण कर हितलाभ वितरण किया गया।   ग्राम पंचायत सड़ूमर में आयोजित कार्यक्रम में आयुष्मान योजना के तहत 15 हितग्राहियों व 70 वर्ष के 115, पेंशन के 8, पात्रता पर्ची के तीन, लाड़ली लक्ष्मी योजना के 5, प्रसूति के 5, खसरा बी- वन के 20 और जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र के 10 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये गये।   विधायक श्री पटेल व अन्य जनप्रतिनिधियों ने 32.51 लाख रुपये की लागत के कुल 11 कार्यों का लोकार्पण और 36.19 लाख रुपये की लागत के कुल 5 कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय, 7.53 लाख रुपये की लागत की ग्वालियर टोला में सीसी रोड, 5.80 लाख रुपये लागत की सीसी रोड, 3.34 लाख रुपये लागत के सेग्रीगेशन शेड व अन्य सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसके अलावा 25 लाख रुपये लागत के हाट बाजार टीन शेड, 3.45 लाख रुपये लागत के स्वच्छता परिसर, सीसी रोड और सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि, जनपद सीईओ श्री संजीव गोस्वामी व अन्य अधिकारी- कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें