Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

: गाडरवारा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला शाखा के सदस्यों का हरदा प्रांतीय अधिवेशन में हुआ सम्मान

Aditi News Team

Thu, Feb 22, 2024
हरदा प्रांतीय अधिवेशन में सम्मान गाडरवारा । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा गाडरवारा के सदस्यों का गत दिवस हरदा में संपन्न प्रांतीय अधिवेशन में उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मान किया गया इसके स्वरूप स्मृति चिन्ह भेट किया गया l गाडरवारा शाखा के द्वारा किया गया बाल विकास समिति का कार्य सभी बच्चों के लिए भजन प्रतियोगिता जो पूरे प्रांत स्तर की थी उसके लिए विशेष पुरस्कार दिया गया श्रीमती गरिमा काबरा जो संस्था की साहित्यिक मंत्री है उनकी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संस्था को साहित्यिक सेवाओं के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया । गत दिवस रेनू संजय जी मालपानी के निज निवास पर एक मीटिंग संपन्न हुई उस मीटिंग में श्रीमती उमा दीपक जी पलोड ने नई सदस्यता ग्रहण की । नारी शक्ति के अंतर्गत महिला दिवस पर वरिष्ठ सदस्य को सम्मानित किया जाने का प्रस्ताव पास किया गया । साथ ही संगठन की स्थानीय इकाई के व्दिवार्षिक चुनाव में अध्यक्षा श्रीमती सुनीता द्वारकादास पलोड का सर्वसम्मति से चयन किया गया सचिव के लिए श्रीमती गरिमा राजीव काबरा को निर्वाचित किया गया कोषाध्यक्ष के लिए श्रीमती मधु मुरली मालानी को निर्वाचित किया गया सभी सदस्यों ने नई गठित समिति का ताली बजाकर उत्साह वर्धन किया। समिति की सभी सदस्यों ने इस अवसर पर बसंत उत्सव के तहत होली के भजन गाए ।साथ ही भविष्य में सांस्कृतिक, सामाजिक और शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के करने का निश्चय कियाl

Tags :

जरूरी खबरें