Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

: गाडरवारा,अद्वितीय पंचदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ शिविर का समापन कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप जी रहे उपस्थित!

Aditi News Team

Sun, Apr 20, 2025
अद्वितीय पंचदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ शिविर का समापन कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप जी रहे उपस्थित! गाडरवारा!स्वास्थ शिविर 15/04/25 से 19/04/25 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा द्वारा किया गया!जिसका समापन होटल सुरभि पैलेस मैं संपन्न हुआ!कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी एवं धन्वंतरि जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्लित कर किया गया! आमंत्रित सदस्यों को मंचासीन करते हुए, सभी का स्वागत माला,पुष्प गुच्छ व रोटरी मोमेंटो देकर किया गया!स्वागत भाषण रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री मनीष जायसवाल जी द्वारा किया! जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आमंत्रित सदस्यों का अभिनंदन व सफल आयोजन के लिए रोटेरियन सदस्यों एवं डॉक्टर की टीम व कार्यक्रम से जुड़े हर उसे व्यक्ति को धन्यवाद दिया गया!जिसने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया है! मुख्य अतिथि श्री राव उदय प्रताप जी द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा की गई! और उन्होंने कहा कि लडो,लड़ नहीं सकते तो बोल,बोल नहीं सकते तो लिखो,लिख नहीं सकते,तो उनका सहयोग करो जो लड़ रहे हैं,उनका मनोबल बढ़ाओ!आदि शब्दों से रोटरी क्लब सदस्यों का अभिवादन किया एवं सभी को बधाइयां दी यह!रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्री मिनेंद्र डागा जी द्वारा कहा गया,कि रोटरी क्लब हमेशा शिक्षा,स्वास्थ्य,परिवहन एवं पीडि़त मानव सेवा में कार्य करते रहता है!पूर्व विधायक श्रीमति साधना स्थापक जी द्वारा रोटरी क्लब के माध्यम से इस शिविर को एक अनुकरणीय कार्य, जनहित में बताया।श्री शिवाकांत मिश्रा द्वारा कहा गया,कि मैंने स्वयं इस शिविर में आकर थेरेपी ली साथी अपने अनुभव को साझा किया व रोटरी क्लब के समस्त सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी! सांसद श्री चौधरी जी द्वारा बताया गया कि!नाम के आगे रोटेरियन शब्द लगना अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है व रोटरी के सदस्य जो सेवा के क्षेत्र में कार्य करते रहते है,उन्हें प्रणाम है!जिला पंचायत सदस्य श्रीमति रिचा स्थापक जी रही उपस्थित!रोटरी क्लब सचिव श्री अभिषेक बड़कुर जी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया! मंच का संचालन अमन जैन द्वारा किया गया!आयोजित कार्यक्रम में गाडरवारा नगर के गणमान्य नागरिक समाजसेवी संस्थाएं रोटरी क्लब के सभी सदस्य डॉक्टर की टीम पत्रकार बंधु उपस्थित रहे!उपरोक्त समाचार रोटरी क्लब मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा दिया गया!

Tags :

जरूरी खबरें