Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

जबलपुर कार्यालय पुलिस अधीक्षक "रेलवे" जबलपुर के आदेशानुसार सभी स्थानों पर चलाया जाएगा"SAFE CLICK-2026"

सेवा, संस्कृति और खेलकूद की रही धूम

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

: नरसिंहपुर,बरगी नहरों से ग्रीष्मकालीन फसलों की सिंचाई के लिए जल लेने किसानों से 30 अप्रैल तक मांग पत्र आमंत्रित

Aditi News Team

Sun, Apr 28, 2024
बरगी नहरों से ग्रीष्मकालीन फसलों की सिंचाई के लिए जल लेने किसानों से 30 अप्रैल तक मांग पत्र आमंत्रित नरसिंहपुर।वर्ष 2024 की ग्रीष्मकालीन फसलों की बरगी नहरों से सिंचाई के लिए जल लेने गोटेगांव, नरसिंहपुर एवं करेली तहसील के संबंधित ग्रामों के किसानों से 30 अप्रैल 2024 तक मांग पत्र एवं अनुबंध प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है, ताकि नहरों से ग्रीष्मकालीन फसलों के लिए निर्धारित तिथि से जल प्रवाह किया जा सके। इन ग्रामों में मुख्य नहर की आरडी 81.30 से 130.670 किमी तक वितरण प्रणालियों में क्रमश: सिवनी डिस्ट्रीव्यूटरी, भदगवां शाखा नहर, गुंदरई, बम्हनी, मगरधा, अंडिया, सुरगी, कंदेली व रहली डिस्ट्रीव्यूटरी और मुख्य नहर 81.30 से 130.670 किमी के बीच डायरेक्ट माइनरों से लगभग 14 हजार 126 हेक्टर भूमि में निर्मित नहर प्रणाली से ग्रीष्मकालीन फसलों की सिंचाई करने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी कार्यपालन यंत्री रानी अवंती बाई लोधी सागर डिस्नेट संभाग नरसिंहपुर श्री केएस ठाकुर ने दी है।   इस सिलसिले में कार्यपालन यंत्री ने संबंधित ग्रामों के किसानों से आग्रह किया है कि वे जल उपभोक्ता संथा कुटरी, इमलिया, वेदू, गुंदरई, बम्हनी, मगरधा, बेलखेड़ा, तिंदनी, ठेमी, बौछार, मचवारा, करकबेल, धमना, मैनावारी, नवलगांव, नंदवारा, झगरहाई, सूरजगांव, लुरहेटा, बरखेड़ा, निवारी, खुरपा, समनापुर (प्रस्तावित) एवं गोबरगांव के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी रानी अवंती बाई लोधी सागर नहर उप संभाग क्रमांक एक नरसिंहपुर, क्रमांक एक पाला, वितरण अनुविभाग करकबेल/ बरहेटा को 30 अप्रैल 2024 के पूर्व तक मांग पत्र एवं अनुबंध पत्र प्रस्तुत करें।

Tags :

जरूरी खबरें