Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

जबलपुर कार्यालय पुलिस अधीक्षक "रेलवे" जबलपुर के आदेशानुसार सभी स्थानों पर चलाया जाएगा"SAFE CLICK-2026"

सेवा, संस्कृति और खेलकूद की रही धूम

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

: गाडरवारा, फ्लाई ऐश राख से भरे ओवरलोड डंपरों पर हो कार्रवाई की मांग

Aditi News Team

Wed, May 22, 2024
फ्लाई ऐश राख से भरे ओवरलोड डंपरों पर हो कार्रवाई की मांग गाडरवारा। नेशनल थर्मल पावर प्लांट गाडरवारा तहसील (Ntpc) की फ्लाईऐश राख से भरे ओवरलोड डंपरो पर कार्रवाई करने के लिए भाजपा नेता पवन पटेल ने भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के सचिव एवं एनटीपीसी के एमडी नई दिल्ली को एक शिकायती पत्र ईमेल के माध्यम से प्रेषित कि है। जिसमें उन्होंने एनटीपीसी पावर प्लांट गाडरवारा के द्वारा लगातार की जा रही फ्लाई ऐश राख ओवरलोडिंग में अनियमितताओं को लेकर पत्र में उल्लेख किया है। पत्र में आगे लिखा है कि क्षमता से अधिक ओवरलोड लेकर जा रहे हैं। ओवरलोड डंपरो से क्षेत्र एवं जिले की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।नियम अनुसार कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस को निर्देश करें। ओवरलोडिंग की समस्या से राहत हो सके। सड़कों को क्षतिग्रस्त होने से भी बचाया जा सके। डोंगरगांव थाने के अंतर्गत एनटीपीसी पावर प्लांट से अनुपयोगी फ्लाई यश राख से भरे अवैध डंपरो पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। क्षमता से अधिक जिनकी पासिंग टन है और अवैध फ्लाई ऐश राख का परिवहन 50 से 70 टन किया जा रहा है। जोकि अवैधानिक है। तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की गई है।चालानी कार्रवाई होगी तो 1 दिन में 50 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त होगा। शिकायत पत्र को ईमेल के माध्यम से जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक जिला परिवहन अधिकारी एवं अन्य को प्रेषित किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें