Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: बड़ी मढ़िया में मातारानी की चरण पादुका पूजन के लिए महिला भक्तों की भीड़। कहीं महाआरती तो कही माता के चरण पादुका पूजन में उमड़े भक्त।

Aditi News Team

Sat, Apr 5, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  बड़ी मढ़िया में मातारानी की चरण पादुका पूजन के लिए महिला भक्तों की भीड़। कहीं महाआरती तो कही माता के चरण पादुका पूजन में उमड़े भक्त। गांधीग्राम-- प्राचीन देवी मंदिरों मेें गांधीग्राम की बड़ी मढ़िया मंदिर जिसमें माँ दुर्गा की 9 विविध स्वरूपों की पाषाण प्रतिमाएं वर्षो से प्रतिस्थापित हैं यहाँ पूजन ,दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े हैं।मातारानी के इस मंदिर के प्रवेश द्वार पर माँ दुर्गा के चरण पादुकाओं को जलाभिषेक व पूजन के लिए रखा गया है। वर्तमान में नवरात्र पर्व को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।प्रातःकालीन बेला में गांधीग्राम बड़ी मढ़िया में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। वही प्राचीन देवी मंदिर में इन पाषाण प्रतिमाओं मेें जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ रही। इस अवसर पर वन्दना मिश्रा, कृष्णा तिवारी, रश्मि मिश्रा,अनुराधा तिवारी,नम्रता तिवारी,सुधा असाटी, मनीषा असाटी, गुड्डी असाटी, तिवारी,नम्रता वर्षा असाटी,सुनीता असाटी, निशी मिश्रा,अंजली असाटी, साधना असाटी,ममता असाटी, कीर्ति सहित अनेक महिलाओं ने महारानी की चरण पादुका पूजन किया।

Tags :

जरूरी खबरें