Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: दोहे (क्षण भंगुर जीवन)

Aditi News Team

Mon, May 19, 2025
दोहे (क्षण भंगुर जीवन) पल में बनती बात है, पल में बिगड़े खेल। जीवन नदिया नाव है, कर धारों से मेल।। काया माटी का महल, साँसों की है डोर। टूटेगी जब डोर यह, छूटेगा यह ठौर।। धन दौलत यह राज सब, सपने जैसे जान। जागोगे जब अंत में, होगा खाली स्थान।। जीवन के इस साज पर, मत कर तू अभिमान। चक्र घूमता काल का, मिट्टी मिलती शान। पत्ते गिरते पेड़ से,थम जाता है शोर। वैसे ही यह जिंदगी, क्षण भंगुर की भोर।। जी लो अपनी जिंदगी, नहिं कल का है ठौर। हँस कर ही जीवन जियो, बड़ा कठिन है दौर।। बांध कर्म की पोटली, जाएगी जो साथ। मिट्टी में तन यह मिले , छूटेंगे सब हाथ।। मत माया में तू उलझ, यह तो है उलझाव। जीवन को ऊँचा करें, बस मन के सद्भाव।। पानी का है बुलबुला, क्षण भंगुर है श्वास । क्यों इतना अभिमान है,कुछ नहिं तेरे पास।। प्रेम करुण मन रख सदा, कर जीवन से प्यार। बाकी सब झूठा यहाँ, यह संसार असार।। ✒️सुशील शर्मा✒️

Tags :

जरूरी खबरें