Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

: किसानों से कलेक्‍टर की अपील समर्थन मूल्‍य पर गेहूं का विक्रय करने 26 अप्रैल तक करा लें स्‍लॉट बुक

Aditi News Team

Thu, Apr 24, 2025
किसानों से कलेक्‍टर की अपील समर्थन मूल्‍य पर गेहूं का विक्रय करने 26 अप्रैल तक करा लें स्‍लॉट बुक कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना ने जिले के किसानों से समर्थन मूल्‍य पर गेहूं के विक्रय के लिए 26 अप्रैल तक स्‍लॉट बुक करने की अपील की है। श्री सक्‍सेना ने बताया कि किसानों की सुविधा के मद्देनजर जिले में समर्थन मूल्‍य पर गेहूं के उपार्जन के लिए 70 खरीदी केन्‍द्र स्‍थापित किये गये हैं। गोदाम स्‍तर पर स्‍थापित इन सभी खरीदी केन्‍द्रों पर उपार्जन का कार्य प्रारंभ हो गया है। ये उपार्जन केन्‍द्र प्रत्‍येक राजस्व निरीक्षक सर्किल में स्थापित किये गये हैं। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि समर्थन मूल्‍य पर गेहूं के विक्रय के लिए 26 अप्रैल की अंतिम तिथि‍ तक स्‍लॉट बुक कराने वाले किसान 5 मई तक गेहूँ चयनित उपार्जन केन्द्र पर विक्रय कर सकेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें