Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: रायसेन में 18 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

Aditi News Team

Mon, Feb 17, 2025

रायसेन में 18 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

रायसेन स्थित दशहरा मैदान में 18 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग द्वारा नगरीय क्षेत्रों के सर्वेक्षण हेतु National geospatial knowledge based land survey of urban habitations (NAKSHA) पायलट परियोजना का शुभारंभ कार्यक्रम प्रस्तावित है। कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा ने रविवार को दशहरा मैदान पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। यहां आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों से उन्हें सौंपे गए दायित्वों की कार्यप्रगति की जानकारी लेते हुए सभी तैयारियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिथियों तथा नागरिकों के आगमन-निर्गमन व्यवस्था, मंचीय व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, योजनाओं के हितलाभ वितरण, वाहन पार्किंग, यातायात आदि व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार तथा एएसपी श्री कमलेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें