Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

जल संरक्षण का दिया गया संदेश

चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगभग 65 होटल एवं ढाबों की सघन चेकिंग की गई,10 होटल-ढाबा संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही

जिले के सड़क मार्गों से कोयला, फ्लाई ऐश, खनिज वाहक एवं अन्य भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन विनियमित करने का आदेश जारी

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

: नरसिंहपुर,सीएम हेल्पलाइन में जिला "ए" ग्रेड में आने पर कलेक्टर ने दी अधिकारियों को बधाई बैठक में बगैर अनुमति व पूर्व सूचना के अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस जारी,

Aditi News Team

Tue, Feb 25, 2025
सीएम हेल्पलाइन में जिला "ए" ग्रेड में आने पर कलेक्टर ने दी अधिकारियों को बधाई बैठक में बगैर अनुमति व पूर्व सूचना के अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस जारी,कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक सम्पन्न नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली समय सीमा की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने समय सीमा व टीएल पत्रों की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने में नरसिंहपुर जिले को मध्यप्रदेश में द्वितीय समूह "ए" ग्रेडिंग प्राप्त हुई है। इस पर कलेक्टर श्रीमती पटले ने अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को बधाई दी। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जो विभाग बी एवं सी ग्रेड में हैं, वे ए ग्रेड में आने के लिए प्रयास करें। शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ ही शिकायत बंद की जाये। अगले माह से सीएम हेल्पलाइन में नान अटेंड शिकायत पाये जाने और बिना अटेंड किये उच्च स्तर पर पहुंची शिकायतों में संबंधित विभाग प्रमुख के विरूद्ध जुर्माना लगाया जायेगा। कलेक्टर ने विभिन्न टीएल पत्रों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय सीमा में लंबित पत्रों का निराकरण करें। बैठक में मंडी सचिव श्री देवेन्द्र ठाकुर एवं सीडीपीओ करेली श्री आदित्य मोहन पटेल बगैर अनुमति और पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह और विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें