Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 9 वीं की प्रवेश चयन परीक्षा 9 मार्च को

Aditi News Team

Wed, Mar 5, 2025
उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 9 वीं की प्रवेश चयन परीक्षा 9 मार्च को नरसिंहपुर।जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 9 वीं के लिए प्रवेश चयन परीक्षा 2025- 26 रविवार 9 मार्च को प्रात: 10:15 से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जायेगी। परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश- पत्र, फोटोयुक्त परिचय पत्र एवं काली स्याही के 2 बालपाइंट पेन के साथ प्रात: 9 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थी परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिए मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.mpsos.mponline.gov.in से आवेदन क्रमांक एवं जन्मतिथि दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।   प्रवेश चयन परीक्षा के लिए जिले की शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमा विद्यालय नरसिंहपुर, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर, शासकीय एसडीएम कन्या उमा विद्यालय स्टेशनगंज नरसिंहपुर एवं शासकीय नेहरू उमा विद्यालय नरसिंहपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। यह जानकारी प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें