Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

: निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज की हुई भव्य अगवानी

Aditi News Team

Thu, Apr 24, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज की हुई भव्य अगवानी खितौला सिहोरा. आज गोसलपुर में निर्यापक श्रवण मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज ससंघ की भव्य आगवानी की गई।गोसलपुर जैन समाज के पुरुष नारी युवक युवतियाँ व बालक बालिकाओं के साथ सिहोरा, खितौला, जबलपुर, पनागर के सभी धार्मिक बंधुओ ने मुनि श्री की आगवानी की पूरे ग्राम में रंगोली सजाकर व पाद प्रक्षालन कर मुनि संघ की अगवानी की गई।मुनि संघ प्रात: 5:30 बजे खितौला से गोसलपुर के लिए मंगल विहार हुआ गोसलपुर ग्राम होते हुए अतिशय क्षेत्र सम्मेदगिरी आगमन हुआ।मुनि श्री की सम्मेदगिरी में धर्मसभा आयोजित की गई।मुनि श्री ने सम्मेदगिरी के विकास निर्माण कार्य के लिए कहा कि यहां की समाज में समर्पण भाव है पहले भी था। दीपक को जलाना सहज है पर ज्योति को ज्योति को अखंड जलाना बहुत महत्व रखता है।यहां के लोगों ने दीपक तो जलाया था पर उसे निरंतर जलाए नहीं रखा।अब जो भाव समर्पण संघ के विकास के लिए सजोया है उसे पूर्ण करने का संकल्प लेना होगा।मैं तो भगवान के लिए नहीं भक्तों के हित के लिए कार्य हेतु सदैव तत्पर रहता हूं और इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु यहां आया हूं।रूपरेखा तैयार है कार्य प्रारंभ करो। मुनि श्री को विभिन्न जैन कमेटी द्वारा श्रीफल भेंट किए गए एव जबलपुर जैन समाज द्वारा जबलपुर आने का आग्रह किया गया। पाद प्रक्षालन का पुण्य अनिल,अमित,आकाश,मोनू जैन अमित मेडिकल परिवार को प्राप्त हुआ।मुनि श्री की आहारचर्या संजय जैन अध्यक्ष गोसलपुर जैन समाज के यहां हुई एव शाम को 6:00 बजे जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम भी सम्मेदगिरी परिसर मैं आयोजित किया गया जिसमे मुनि श्री के द्वारा श्रावकों की जिज्ञासा का समाधान किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें