Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: कुण्डलपुर में भगवान श्री शांतिनाथ जी का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया

Aditi News Team

Mon, May 26, 2025
रिपोर्टर जय कुमार जैन  कुण्डलपुर में भगवान श्री शांतिनाथ जी का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैनधर्म के सोलहवें तीर्थंकर भगवान श्री शांतिनाथ जी का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान हुआ । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इस अवसर पर प्रथम अभिषेक ,शांतिधारा, रिद्धि कलश करने का सौभाग्य ऋषभ भरत जैन भोपाल ,सुशील रोहित पहाड़िया जयपुर, सुनील अंकित दिवाकर इंदौर, सचिन अकलंक आगरा, कांतिलाल पंचोरी बांसवाड़ा, श्याम कुमार अक्षय खड़कपुर, देवेंद्र रतन जैन रायपुर, एकांत जैन अशोकनगर, मनोज मोहित जैन अशोकनगर, कमलेश जैन धनोटा, विशाल जैन फिरोजाबाद को प्राप्त हुआ ।निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य रतनलाल जयकुमार जैन अशोकनगर, अशीष देवेंद्र जैन जबलपुर ने प्राप्त किया। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महा आरती हुई।

Tags :

जरूरी खबरें