Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

: मप्र.के मुख्यमंत्री, मोहन यादव की मंशानुसार व पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना (भा.पु.से.) के आदेशानुसार जबलपुर जिले के सभी थानों में किया गया ‘‘पुलिस जनसंवाद’’ आयोजित

Aditi News Team

Sun, Mar 3, 2024
मान्नीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन डॉ. मोहन यादव जी की मंशानुसार पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना (भा.पु.से.) के आदेशानुसार जबलपुर जिले के सभी थानों में किया गया ‘‘पुलिस जनसंवाद’’ आयोजित आयोजित ‘‘पुलिस जनसंवाद’’ में पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह, एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने जन प्रतिनिधीगण, गणमान्य नागरिकों , प्रबुद्धजनों, डॉक्टर, अधिवक्ता, व्यापार से जुड़े प्रतिनिधियों, जनसामान्य से किया संवाद ‘‘पुलिस जनसंवाद’’ में लगभग 3 हजार आमंत्रितों से उनके निवास के क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण, पुलिस से अपेक्षा, सुरक्षा सम्बंधी समस्यायें व सुझाव की जानकारी लेते हुये पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में कराया गया सभी को अवगत समस्याओं तथा सुझाव पर क्या कार्यवाही प्रस्तावित है से कराया गया सभी को अवगत मान्नीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन डॉ. मोहन यादव जी की मंशानुसार पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना (भा.पु.से.) के द्वारा प्रदेश के सभी थानों में आज दिनॅाक 3-3-2024 को ‘‘पुलिस जनसंवाद’’ आयोजित किये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर निर्देशों के परिपालन में जबलपुर जिले के शहर एवं देहात के 36 थानों में ‘‘पुलिस जनसंवाद’’ का कार्यक्रम आज दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.) ने थाना ओमती अंतर्गत गुजराती भवन में तथा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने थाना तिलवारा अंतर्गत सत्यरक्षा लॉन में* तथा शहर एवं देहात के सभी थानों में थाना प्रभारियों कें द्वारा ‘‘पुलिस जनसंवाद’’ का कार्यक्रम थाना क्षेत्र में आयोजित किया गया। अनुभाग कें 1 थाने में जिले में पदस्थ अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री पंकज मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री विवेक कुमार गौतम, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एच.आर. पाण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक कैट श्री उदय भान सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री सुनील नेमा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यायलय श्री बी.एस. गोठरिया, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकाक्षा उपाध्याय, एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा, एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर उपस्थित रहे। ‘‘पुलिस जनसंवाद’’ में आमंत्रित जन प्रतिनिधीगण, गणमान्य नागरिकांे, प्रबुद्धजनों, डॉक्टर, अधिवक्ता, व्यापार से जुड़े प्रतिनिधियों, जनसामान्य से संवाद करते हुये लगभग 3 हजार आमंत्रितों से उनके निवास के क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण, पुलिस से अपेक्षा, सुरक्षा सम्बंधी समस्यायें व सुझाव की जानकारी लेते हुये पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में सभी को अवगत कराया गया तथा उनकी समस्याओं तथा सुझावों पर क्या कार्यवाही प्रस्तावित है की भी जानकारी दी गई।

Tags :

जरूरी खबरें