Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

: किसान सभा के ज्ञापन पर प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान मीडिया का माना आभार

Aditi News Team

Sat, May 3, 2025
किसान सभा के ज्ञापन पर प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान मीडिया का माना आभार मध्य प्रदेश किसान सभा द्वारा विगत 2मई को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार गाडरवारा को एस डी एम कार्यालय पहुंचकर विभिन्न जन समस्याओं का निराकरण करने एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा था। पूर्व सूचना देकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार तत्काल दूसरे ही दिन दिनांक 3/5 /2025 दिन रविवार को मौजा टेकापार पटवारी हल्का नंबर 156 राजस्व निरीक्षक मंडल करप गांव में नायब तहसीलदार महोदय सिहोरा/ करप गांव हल्का पटवारी टेका पार, करप गांव, कल्याणपुर एवं ग्राम कोटवार सहित संबंधित किसान एवं किसान सभा के नेता *गरीबदास चौधरी* को पूर्व सूचना देकर ज्ञापन से संबंधित जांच के लिए उनके ग्राम पहुंचे जिसमें कृषक ग्रामवासी की समस्याओं को लेकर किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सोपा था उनकी उपस्थिति में अधिकारियों द्वारा वस्तु स्थिति की मौके पर जाकर जांच की गई। ज्ञापन में जो मांगे थी उन पर मौके पर एक पंचनामा तैयार किया गया और विधिवत संबंधितों को प्रशासन द्वारा निराकरण किया जाने पत्राचार किया जाकर कार्यवाही का लिखा गया। जिसमें हल्का पटवारी शुभम कौरव की पद स्थापना संबंधित बिंदु पर न्यायालय तहसीलदार से संबंधित मामला है जिसमें निराकरण किया जाएगा। बिंदु क्रमांक 2 जिसमें मटवारा एवं टेकापार क्षेत्र की कृषि भूमि की सिंचाई हेतु ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने की मांग थी इसके संबंध में विद्युत विभाग को पत्राचार किए जाने का लिखा गया ।बिंदु क्रमांक 4 टेकापार से धोखेड़ा के मध्य जो रोड का निर्माण किया जा रहा है उसमें जिन किसानों की भूमि अधिग्रहण की गई है उनकी मुआवजा राशि से संबंधित है जिसके लिए अलग से पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्राचार करने का लिखा गया है। बिंदु क्रमांक 5 जो किसको के सीमांकन से संबंधित है उसे बिंदु का निराकरण में लिखा गया कि एक सप्ताह के अंदर संबंधितों की सीमांकन किए जाने का आदेश तहसीलदार महोदय द्वारा दिया गया और सभी कृषक और किसान सभा पदाधिकारी की उपस्थिति में पंचनामा तैयार करके हस्ताक्षर किया गया। मध्य प्रदेश किसान सभा किसानों की आवाज बने मीडिया का आभार ज्ञापित करती है और प्रशासन का धन्यवाद करती है और अपेक्षा की जाती है ऐसे ही तत्काल प्रशासन को जनहित में कार्यवाही करना चाहिए जिससे किसान मजदूर आमजन को न्याय मिल सके।  

Tags :

जरूरी खबरें