Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

जेलर दिलीप नायक हुए सम्मानित

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

: नरसिंहपुर,जिला अंतर्गत सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान, यातायात नियमों का पालन करने हेतु आमजन एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को किया जा रहा जागरूक,

Aditi News Team

Sun, Dec 22, 2024
नरसिंहपुर,जिला अंतर्गत सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान, यातायात नियमों का पालन करने हेतु आमजन एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को किया जा रहा जागरूक, विगत एक सप्ताह में नियम विरूद्ध वाहन चलाने वाले 303 चालकों के काटे गए चालान, जिला अंतर्गत 275 ट्रेक्टर, ट्रालियों पर लगाए गए रेडियम रिफ्लेक्टर, संपूर्ण जिला अंतर्गत सडक दुर्घटनाओं में आयी कमी। जिला अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान का मुख्य उद्देश्य :- जिला अंतर्गत संपूर्ण थाना क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने, नियम विरूद्ध एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है ताकि आमजनों को असुविधा का सामना न करना पडे साथ ही जिले में होने वाली सडक दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके। *जिसके परिणाम स्वरूप नरसिंहपुर पुलिस द्वारा किये जा रहे अथक प्रयासों से विगत 3 माह में सडक दुर्घटनाओं के कमी आयी है।* यातायात नियमों की दी जा रही जानकारी :-यातायात पुलिस की टीम द्वारा संपूर्ण जिला अंतर्गत स्कूलों में पहुचकर छात्र-छात्राओं को साथ ही नुक्कड सभाओं के माध्यम से आमजनों को यातायात नियमों के संबंध में बताया गया एवं नियमों का पालन करने हेतु समझाईस दी जा रही है। विगत एक सप्ताह में नियम विरूद्ध वाहन चलाने पर 303 चालकों के काटे गए चालान :-संपूर्ण जिला अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत विगत एक सप्ताह में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए विगत एक सप्ताह में नियम विरूद्ध वाहन चलाने वाले 303 चालकों के चालान काटे गए जिनसे 108100/- रूपये समन शुल्क वसूल किया गया है। तेज आबाज वाले कान फाडू सायलेंसर वाले दो पहिया वाहनों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही :-संपूर्ण जिला अंतर्गत लगातार बुलट मोटर सायकिल सवारों के द्वारा तेज साउड वाले एवं मॉडीफाई साइलेंसर लगवाकर धमा-चौकड़ी मचाये जाने की शिकायत मिल रही थी। शिकायते प्राप्त होने पर तेज साउड वाले एवं मॉडीफाई कान फाडुसाइलेंसर लगवाकर धमा-चौकड़ी मचाने वाले बुलट मोटर सायकिल चालकों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। कृषि कार्य में लगे ट्रेक्टर एवं ट्रालियों में लगाए जा रहे रेडियम रिफ्लेक्टर :-उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर जिला कुषि प्रधान जिला है एवं वर्तमान में संपूर्ण जिले में शक्कर एवं गुड बनाने का काम बडे स्तर पर हो रहा है जिसके कारण ट्रेक्टर एवं ट्रालियों का अना-जाना लगा रहता है। सुरक्षा की दष्टि से संपूर्ण जिला अंतर्गत 275 ट्रैक्टर ट्रालियों में रेडियम, रिफ्लेक्टर गये है एवं उक्त कार्यवाही निरंतर जारी है।

Tags :

जरूरी खबरें