Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: जहां शब्द गौमाता के चरणों में वंदन बन जाएं – वहां पत्रकारिता तप बन जाती है” - स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती 

Aditi News Team

Tue, Apr 8, 2025
जहां शब्द गौमाता के चरणों में वंदन बन जाएं – वहां पत्रकारिता तप बन जाती है” - स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती  व्यास पीठ से सम्मानित हुई कलम – गौसेवा की पत्रकारिता को मिला आध्यात्मिक आशीर्वाद  गो अभयारण्य सालरिया, सुसनेर।मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एवं श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित, विश्व के प्रथम श्री कामधेनु गो अभयारण्य (मालवा) में एक वर्ष से चल रहे वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के नवम दिवस, उपसंहार उत्सव पर सेवा में रत समर्पित व्यक्तित्वों का सजीव सम्मान किया गया। उपसंहार उत्सव पर एक अभूतपूर्व क्षण साक्षात हुआ, जब पत्रकारिता की कलम को व्यास पीठ से सम्मानित किया गया। इस पुण्य अवसर पर जनमत जागरण न्यूज़ पोर्टल के संपादक, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजेश कुमरावत 'सार्थक' को वृंदावन धाम से पधारे पूज्य संगीत सम्राट धन्वंतरि जी महाराज द्वारा “गौभक्ति की प्रतीक स्वरूप गोचित्र ” और आस्था का दुपट्टा भेंट कर उनका अभिनंदन किया ।   कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती ने व्यासपीठ से अपने भाव-विह्वल उद्बोधन में श्री कुमरावत की पत्रकारिता, गो सेवा और जैविक कृषि में योगदान को तीन महत्वपूर्ण आयामों में विभाजित करते हुए श्रद्धाभाव से सम्मानित किया ▪️लेखनी से सेवा की पराकाष्ठा: “मैं हृदय से अभिनंदन करता हूँ उस लेखनी का, जिसने पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र धर्म का एक दृढ़ साधन बनाया। राजेश कुमरावत जी की रिपोर्टिंग में हमें गौमाता की व्यथा और देश की दिशा दोनों का समन्वय दिखता है। यह राष्ट्र निर्माण की एक मौन क्रांति है।” ▪️ जैविक कृषि का प्रेरणादायी नेतृत्व: “इन्होंने केवल किसानों से संवाद नहीं किया, बल्कि उन्हें दिशा दी। कोटा, झालावाड़, बारां जैसे जिलों में रासायनिक खेती को छोड़ जैविक जीवनशैली को अपनाने की जो अलख जगाई, वह स्वयं में एक यज्ञ है। यह कार्य केवल कृषि नहीं, संस्कृति का पुनर्जागरण है।” ▪️ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में गौसेवा की यज्ञाग्नि: “एक वर्ष तक चले इस वेदलक्षणा गो आराधना महोत्सव को इन्होंने न केवल संजोया, बल्कि प्रतिमाह प्रकाशित समाचारों से इसे एक ऐतिहासिक दस्तावेज में रूपांतरित किया। यह कार्य भावी पीढ़ियों के लिए एक सांस्कृतिक ग्रंथ बन जाएगा।” कार्यक्रम में श्री गोवर्धन गौशाला समिति, सोयतकलां के अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, ओम पालीवाल, मनीष जैन, अनिल भावसार सहित समस्त समिति के सदस्य एवं महिला मंडल की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्वामीजी के अंतर्मन से निकले शब्दों ने स्पष्ट किया कि राजेश कुमरावत ‘सार्थक’ की पत्रकारिता समाज में जागरण का स्वर है, और यह सेवा कालजयी है। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस विचारधारा का सम्मान है, जो 'गो', 'ग्राम' और 'गौरव' को जोड़ती है।

Tags :

जरूरी खबरें