Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

: नरसिंहपुर,थाना करेली अंतर्गत सट्टा पट्टी काटते एक आरोपी पकड़ाया, लगभग 5030/- रुपये नगद एवं सट्टा लिखने की सामग्री जप्त

Aditi News Team

Sun, Apr 6, 2025
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जुआ/सट्टे के कारोबार के विरूद्ध चलाया जा रहा विशेष अभियान, थाना करेली अंतर्गत सट्टा पट्टी काटते एक आरोपी पकड़ाया, लगभग 5030/- रुपये नगद एवं सट्टा लिखने की सामग्री जप्त उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ/सट्टा जैसे अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु अवैध कारोबारियों की धरपकड एवं अपराध एवं अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जुआ/सट्टा के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों की धरपकड की जा रही है। 🔷 जिला अंतर्गत जुआ/सट्टा के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों की सूचना प्राप्त करने हेतु सक्रीय किए गए है मुखबिर :- जिला अंर्तगत चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुखबिर तंत्र को सक्रीय कर सूचना एकत्रित की जा रही है। सूचना प्राप्त होते ही विशेष टीमों का गठन कर जिले में सक्रीय सटोरियों एवं जुआडियों की लगातार धरपकड की जा रही है। 🔷 थाना करेली अंर्तगत, एक सटोरिया पुलिस की पकड़ मे :- मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये थाना करेली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 5 अप्रेल 2025 को आरोपी शहीद उर्फ मल्लू पिता सत्तार खान, उम्र 40 साल, निवसी खुलरी, थाना गाडरवारा को ग्राम इमझिरी, द्वारा अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर लाभ अर्जित करते पाये जाने पर उसके पास से नगदी 5030/- रुपये, सट्टा पट्टी एवं एक डॉट पेन जप्त कर धारा 4 (क) सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें