Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

रीछई में "नमामि भारतम्" सामूहिक वन्दे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया

: कुंडलपुर में प्रथम तीर्थंकर पूज्य बड़ेबाबा श्री आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया,श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक कर निर्वाण लाडू चढ़ाया

Aditi News Team

Tue, Jan 28, 2025
रिपोर्टर जय कुमार जैन  कुंडलपुर में प्रथम तीर्थंकर पूज्य बड़ेबाबा श्री आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया,श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक कर निर्वाण लाडू चढ़ाया कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में महा समाधिधारक संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य विद्या शिरोमणि पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर पूज्य बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर प्रातः श्री भक्तामर महामंडल विधान बड़ेबाबा विधान पूजन संपन्न हुआ ।बड़ी संख्या में देशभर से आये श्रद्धालु भक्तों ने पूज्य बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान का चरणाभिषेक किया। अत्यंत भक्तिभाव के साथ उपस्थित जनसमूह ने निर्वाण लाडू अर्पित किया। इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांतिधारा ,निर्वाणलाडू चढ़ाने का सौभाग्य नवीन कांता रेणु अर्चित परिवार वसुंधरा गाजियाबाद, निहालचंद अमरचंद दीवान नेमीचंद पाण्डया जयपुर, संदीप ऋषभ देवेंद्र मुरार ग्वालियर, सौरभ स्मित साकेत साड़ी परिवार जबलपुर ,स्वप्निल सौरभ सुभाषचंद्र वाकल, अभिषेक अविरल जयकुमार यशवर्धन पंकज जबलपुर, महेश चंद्र अनिमेष गुरसराय झांसी ,अरुण डॉ. राहुल श्यामलाल शाहदरा दिल्ली ,केशरवाई राजकुमार जैन परिवार दमोह ,ब्र. संगीता दीदी हितेश गुना ,मुन्नालाल अमित जैन सागर, दिनेश वैभव रेशु जैन कुंडलपुर, प्रमोद कामिनी प्रियंक जैन परिवार जबलपुर ने प्राप्त किया । सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना, पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती की गई।

Tags :

जरूरी खबरें