Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

जेलर दिलीप नायक हुए सम्मानित

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

: नरसिंहपुर,बैंकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों एवं सभी बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक, बैंकों व एटीएम की सुरक्षा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

Aditi News Team

Sun, Dec 22, 2024
बैंकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों एवं सभी बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक, बैंकों व एटीएम की सुरक्षा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। बैंकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा जिले के सभी बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैंकों व एटीएम की सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बैंकों में कार्य करने वाले बैंक कर्मियों समेत एटीएम पर जो सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं तथा कैश लाने वाले वैन संचालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए। पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण नंबरों की सूची एटीएम और बैंक में लगवाए। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बैंकों का सहयोग बेहद जरूरी है। बैंक अधिकारी बैंकों में सुरक्षा मानकों की समय-समय पर जांच जरूर कराएं। बैंकों में जहां पर नकदी रखी जाती है, वहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रखें। एटीएम में सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ अच्छी क्वालिटी के सेंसर भी लगे हों। बैंक में या आसपास अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो तुरंत इस बारे में पुलिस को इसकी सूचना दें। इसके अलावा सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों की बैंकों में निरीक्षण कर देखें कि बैंकों के अंदर और बाहर हाई रेज्यूलेशन के कैमरे लगे हैं या नहीं। इनमें ज्यादा से ज्यादा दिनों की रिकार्डिंग सेव रहे। जिससे फुटेज साफ आ सके, ताकि कोई भी गड़बड़ी होने पर आरोपी को पकड़ा जा सके। साथ ही बैंकों के अलार्म सिस्टम की भी जांच करें कि वह सही से काम कर रहा है या नहीं। पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा सभी बैंक अधिकारियों का समस्त सुरक्षा उपाय करने एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए है। बैंक अधिकारियों से लिए गए सुझाव :-पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में उपस्थित हुए बैंक अधिकारियों से बैंकों एवं एटीएम सुरक्षा के संबंध में सुझाव प्राप्त किए गए एवं बैंक एवं एटीएम की सुरक्षा आने वाली परेशानियों को सुना गया। इनकी रही उपस्थिति :-पुलिस कंट्रोल रूम में अयोजित बैठक में जिले से मुख्य बैंकों के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका, उप पुलिस अधीक्षक, श्रीमति सचि पाठक, श्री मनोज गुप्ता, एसडीओपी गाडरवारा, श्री रत्नेश मिश्रा, एसडीओपी गोटेगांव, श्रीमति भावना मरावी, रक्षित निरीक्षक श्रीमति मनोरमा बघेल, निरीक्षक, एस चौधरी, प्रभारी कंट्रोल रूम एवं सूबेदार लाखन सिंह बघेल उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें