Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर गो सेवकों ने

: बोरवेल में गिरे 10 वर्षीय बच्चे को एनडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू कर बाहर निकाला, अस्पताल में जांच के दौरान बच्चा मृत पाया गया।,

Aditi News Team

Sun, Dec 29, 2024
गुना जिले के ग्राम पीपल्या में बोरवेल में गिरे 10 वर्षीय बच्चे को एनडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू कर बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय रैफर किया है वहां जांच के दौरान बच्चा मृत पाया गया। आपको बता दे की गुना जिले के ग्राम पीपल्या, तहसील राघोगढ़ अंतर्गत लगभग 10 वर्षीय बालक सुमित पुत्र दशरथ मीणा उन्हीं के खेत में बने बोरवेल में गिरने की सूचना पर जिला प्रशासन द्वारा तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर दो जेसीबी एवं एक पोकलेन मशीन से निरंतर गड्ढा किया जा रहा है। बचाव कार्य के दौरान स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही जिनके द्वारा ऑक्सीजन की सप्लाई बोरवेल में की जाती रही है। मौके पर कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायती प्रथम कौशिक उपस्थित हैं। जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा और बोरवेल में गिरे 10 वर्षीय बच्चे को एनडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू कर बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय रैफर किया है। डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर, सीएमएचओ, गुना ने कहा कि बोरवेल सकरा होने और ठंड के कारण बच्चे को हाइपोथर्मिया हो गया था, जिस वजह से बच्चे के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जांच के दौरान बच्चा मृत पाया गया।  

Tags :

जरूरी खबरें