Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

: प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण सम्मेलन को वर्चुअली सम्बोधित किया

Aditi News Team

Tue, May 31, 2022
प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण सम्मेलन को वर्चुअली सम्बोधित किया,प्रधानमंत्री ने केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से किया संवाद,मुख्यमंत्री ने भोपाल से किया संबोधित नरसिंहपुर, 31 म प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याण सम्मेलन को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से वर्चुअली सम्बोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर केन्द्र प्रवर्तित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित विभिन्न प्रदेशों के हितग्राहियों से संवाद कर योजना के लाभ तथा उनके अनुभव साझा किये। उन्होंने हितग्राहियों को हितलाभ की राशि उनके खातों में अंतरित की। गरीब कल्याण सम्मेलन को भोपाल से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की गई। जिला स्तरीय पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को मौजूद नागरिकों ने देखा व सुना। इस अवसर पर विधायक श्री जालम सिंह पटैल, कलेक्टर श्री रोहित सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी और नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें